फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attempt of Rape in BHU hospital last night

बीएचयू अस्पताल परिसर में युवती के साथ दुराचार का प्रयास, छात्रों ने बचाया

Sat, 28 Jul 2018 09:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 28 Jul 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
Attempt of Rape in BHU hospital last night
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल परिसर स्थित वाहन स्टैंड के समीप शुक्रवार की देर रात एक युवती के साथ दुराचार का प्रयास कर रहे युवक को छात्रों ने पकड़ लिया। आरोपी युवक की जमकर धुनाई करने के बाद छात्रों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर लंका पुलिस मौके पर पहुंची और पिटाई में घायल हुए युवक को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराई। लंका इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी युवक रामनगर का रहने वाला है और लंका स्थित एक मेडिकल स्टोर में काम करता है।
विज्ञापन


वहीं, युवती जौनपुर जिले की रहने वाली है और उसके परिवार के एक सदस्य का बीएचयू अस्पताल में उपचार चल रहा है। दवाएं मंगाने के दौरान ही युवक से बातचीत शुरू हुई तो शुक्रवार की रात लगभग डेढ़ बजे आरोपी युवक ने दवा देने के बहाने युवती को बुलाया और उसे खींच कर वाहन स्टैंड के पीछे ले जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ छात्र मौके से गुजर रहे थे तो उन्होंने मामले की गंभीरता देख हस्तक्षेप किया। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि युवती के बयान और तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बीएचयू प्राक्टोरियल बोर्ड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Attempt of Rape in BHU hospital last night
बीएचयू प्राक्टोरियल बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल के साइकिल स्टैंड के समीप शौचालय में जौनपुर की बीमार युवती से दुराचार के आरोप में रामनगर निवासी संतोष कुमार के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीएचयू छात्रों की पिटाई में घायल संतोष का पुलिस की निगरानी में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार डॉक्टरों के परामर्श से उसे जेल भेजा जाएगा। वहीं, इस वारदात ने बीएचयू प्राक्टोरियल बोर्ड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

जौनपुर जिले की एक युवती बीएचयू अस्पताल में उपचार कराने आई थी और रुकी हुई थी। उसका आरोप है कि शुक्रवार की आधी रात बाद एक महिला से उसने शौचालय का रास्ता पूछा तो वे उसे साथ ले गई। इस दौरान उसके साथ मौजूद युवक ने दुराचार किया।

युवती का शोर सुनकर मौके से गुजर रहे बीएचयू छात्रों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। सूचना पाकर लंका इंस्पेक्टर पहुंचे तो युवक की शिनाख्त लंका स्थित एक मेडिकल स्टोर पर सेल्समैन के तौर पर कार्यरत संतोष कुमार के तौर पर हुई। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भिजवा कर पुलिस ने आरोपी को भी अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि स्वस्थ होने के बाद आरोपी को जेल में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed