फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attacker Deepak scored 31 points single-handedly, leading the Arts Faculty to the championship.

Varanasi News: अटैकर दीपक ने अकेले 31 अंक स्कोर कर कला संकाय को बनाया चैंपियन

Sun, 13 Sep 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Attacker Deepak scored 31 points single-handedly, leading the Arts Faculty to the championship.
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से आयोजित अंतर संकाय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। इसके फाइनल में कला संकाय ने सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम को 64-58 के स्कोर से हरा दिया। इसमें कला संकाय के अटैकर दीपक ने 31 अंक स्कोर किए। आयोजन सचिव डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में अलग-अलग संकायों और संस्थानों के कुल 10 पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने कहा कि खेल के माध्यम से आपसी सौहार्द एवं खेल भावना बढ़ता है। इस अवसर पर सचिव डॉ. दीपक डोगरा, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. प्रदीप खालको, सहायक निदेशक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed