फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attacked with sharp weapon due to old rivalry two accused arrested in varanasi

Varanasi News: पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से किया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 May 2025 12:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 04 May 2025 12:31 AM IST
सार

Varanasi Crime News: पुरानी रंजिश में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे कई लोग घायल हुए। मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Attacked with sharp weapon due to old rivalry two accused arrested in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

वाराणसी जिले के हसनपुर गांव में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश में एक पक्ष के पांच लोगों ने दूसरे पक्ष के चार लोगों पर धारदार औजार से हमला कर घायल कर दिया। मामले में दो आरोपियों को बड़ागांव थाने की पुलिस ने शनिवार की दोपहर गिरफ्तार किया। वहीं, घटना की सूचना पाकर पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बात कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन


तेलारी गांव के डीह बाबा मंदिर पर आयोजित भंडारे के कार्यक्रम के लिए हसनपुर गांव के आलोक सिंह अपने चचेरे भाइयों हर्षित सिंह और शुभम सिंह के साथ पत्तल लेने जा रहे थे। उसी दौरान गांव के साहबजान, अजहरुद्दीन, रमजान, साहिल और बब्बू मोहम्मद ने पुरानी रंजिश को लेकर उन लोगों पर धारदार औजार से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


बीचबचाव करने आए कार्तिकेय सिंह पर भी आरोपियों ने हमला किया। उधर, इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में हसनपुर निवासी रमजान और साहबजान को गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना को देखते हुए गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed