{"_id":"6636885913e486772a073a13","slug":"attacked-of-advocate-house-in-varanasi-vandalized-and-looted-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अधिवक्ता के घर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट; चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अधिवक्ता के घर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट; चार पर केस
Sun, 05 May 2024 12:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 05 May 2024 12:41 AM IST
सार
Varanasi News: अधिवक्ता की पत्नी किरन के साथ गालीगलौज और मारपीट कर सोने की चेन छीन ली। साथ ही, परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस
- फोटो : istock
विस्तार
वाराणसी के सोनबरसा गांव निवासी बीमार अधिवक्ता घनश्याम मिश्र के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। अधिवक्ता की पत्नी किरन मिश्रा से मारपीट कर उनकी सोने की चेन लूट ली गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन के निर्देश पर चौबेपुर थाने में सोनबरसा गांव निवासी सगे भाई सुरेश मिश्र, चंद्रशेखर मिश्र, अमित मिश्र और पल्लवी मिश्रा के खिलाफ मारपीट, लूट, धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चौबेपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी अधिवक्ता घनश्याम मिश्रा के अनुसार, दो मई को आरोपी रंजिश को लेकर जबरन उनके घर में घुस गए। घर की सीढ़ी में लग रहे पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया। आरोपी यह जान रहे थे कि वह गैंगरीन से पीड़ित हैं, बावजूद पल्लवी मिश्रा उनके पैर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुरलीधर सिंह व महामंत्री सुरेंद्र नाथ पांडेय, रंजन मिश्र, आशीष सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, शिव पूजन सिंह गौतम, विकास श्रीवास्तव ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विधिक पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष मेराज फारुकी जुग्गन, अमरेंद्र तिवारी, वीरेंद्र सिंह, मनोज तिवारी व रविप्रकाश श्रीवास्तव ने भी घटना की निंदा की। एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अनजान त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण के आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।