फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attack on revenue and police team that went to measure the land

जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व व पुलिस टीम पर हमला

Wed, 08 Sep 2021 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Attack on revenue and police team that went to measure the land
लोहता। घमहापुर गांव में मंगलवार को सरकारी जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम और पुलिस पर हमला कर दिया गया। पत्थरबाजी में छह पुलिस कर्मी और राजस्व कर्मी घायल हो गए। घटना के बाद राजस्व टीम बगैर पैमाइश के लौट गई। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना अंतर्गत घमहापुर गांव में पंचायत भवन का निर्माण होना है। इसके लिए सरकारी जमीन की पैमाइश के लिए सोमवार को राजस्व की टीम गई थी। विरोध के कारण बिना पैमाइश के टीम लौट आई थी। सुबह एसडीएम सदर नंदकिशोर कलाल के निर्देश पर तहसीलदार न्यायिक के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव में पुलिस के साथ पहुंची। आरोप है कि अमर नाथ साहनी के परिवार की महिलाएं और पुरुषों ने पुलिस और राजस्व कर्मचारियों पर ईट पत्थर से हमला बोल दिया। जिससे महिला पुलिस और राजस्व की टीम के कई लोग घायल हो गए। यही नहीं, जब पुलिस कर्मी लौटने आने लगे तो गांव की महिलाओं ने गोबर भी फेंका। ग्राम प्रधान हंसलाल साहनी की तहरीर पर 24 लोगों खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, बलवा, मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। इस दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

घमहापुर गांव में साढे़ छह बिस्वा जमीन है, जिसमें डेढ़ बिस्वा पर पंचायत भवन बनना है। उसी की पैमाइश के लिए टीम गई थी। जमीन पर अनाधिकृत रुप से कब्जा किए लोग टीम के साथ मारपीट किया। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।- नंदकिशोर कलाल, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed