फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attack on Rashtriya Hindu Dal's state president and son in varanasi case against 25 people

वाराणसी: राष्ट्रीय हिंदू दल के प्रदेश अध्यक्ष और पुत्र पर हमला, पांच नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Sat, 19 Mar 2022 08:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Mar 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Attack on Rashtriya Hindu Dal's state president and son in varanasi case against 25 people
प्रतीकात्मक तस्वीर

वाराणसी में राष्ट्रीय हिंदू दल के प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर जानलेवा हमला मामले में पांच नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास और धमकी का मुकदमा कैंट थाने में दर्ज किया गया। पीड़ित रामचंद्र द्विवेदी व उनके पुत्र संतोष द्विवेदी के अनुसार शुक्रवार रात होलिका दहन देखकर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


तभी सपा से जुड़े लोग मुख्यमंत्री के बारे में अपशब्द बोल रहे थे। पुत्र के संग जब भोजूबीर स्थित चेतमणि चौराहे पर हिंदू संगठन का पोस्टर चस्पा करा रहा था कि तभी पांच से छह की संख्या में आए युवक विरोध करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर सभी ने हाकी डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित रामचंद्र द्विवेदी की तहरीर पर लल्ला यादव, रिंकू यादव, टींकू यादव, बबलू यादव, दिलीप सहित और 20 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed