फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   attack on police team at jaunpur

जौनपुर: अवैध निर्माण रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल

Mon, 24 Dec 2018 10:40 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जौनपुर Published by: utpal utpal Updated Mon, 24 Dec 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
attack on police team at jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के सराय त्रिलोकी गांव में रविवार की शाम को अवैध निर्माण रोकने पहुंची पुलिस टीम पर पिता-पुत्र ने हमला कर दिया। इसमें उपनिरीक्षक वरुणेंद्र राय घायल हो गए। हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम समाज व जल खाते की भूमि पर गांव के अजीत सिंह व उनके पुत्र सौरभ सिंह पक्का निर्माण कर रहे थे। इसकी शिकायत गांव के सुरेंद्र सिंह ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश से की। इसके बाद एसआई वरुणेंद्र राय व एसआई राजेंद्र यादव निर्माण रोकवाने मौके पर पहुंचे तो पिता-पुत्र उनसे उलझ गए।
विज्ञापन


अचानक उन्होंने हमला बोल दिया और लाठी-डंडे से मारकर वरुणेंद्र राय को घायल कर दिया। इस बीच दोनों एसआई किसी तरह बचकर निकले। पुलिस ने वरुणेंद्र राय की तहरीर पर अजीत सिंह व उनके पुत्र सौरभ सिंह के विरुद्ध  मारने पीटने, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने जैसी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ रामभुवन यादव ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed