फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attack on CHC medical superintendent resident in jaunpur

जौनपुर में चिकित्सा अधीक्षक के आवास पर पथराव और फायरिंग

Sat, 16 Jun 2018 11:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 16 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Attack on CHC medical superintendent resident in jaunpur
चिकित्सा अधीक्षक के आवास पर की गई तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर में मरीज देखने से इनकार करने से गुस्साए लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक के आवास पर शुक्रवार की रात तोड़फोड़, पथराव और फायरिंग की। साथ ही बाहर खड़ी दूसरे डॉक्टर की बाइक और घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दी।
विज्ञापन


अस्पताल में तीन बार उपद्रव किया गया। घटना के विरोध में शनिवार को डॉक्टरों व कर्मचारियों ने अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया। समर्थन में दो घंटे तक दवा की दुकानें भी बंद रहीं। एसपी केके चौधरी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा.एससी वर्मा के मुताबिक रात नौ बजे एक युवक युवती के साथ अस्पताल आया। डा. अभिषेक वर्मा तब इमरजेंसी ड्यूटी में थे। मगर युवक अधीक्षक डा. वर्मा से दिखाने की जिद करने लगा। इस पर उसकी डा. अभिषेक से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए युवक ने पथराव कर चिकित्सा अधीक्षक आवास में खड़ी डा. अभिषेक की बाइक और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। अधीक्षक आवास पर जाकर गालीगलौज भी की।

सूचना देने पर पुलिस आई तो वह भाग गया किंतु पुलिस के जाने के बाद कुछ लोगों के साथ फिर आ धमका। हंगामे के साथ फायरिंग भी की गई। चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed