फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Atmveereshwar Mahadev temple fire incident fire lack of mapping of streets in varanasi

आत्मवीरेश्वर महादेव मंदिर अग्निकांड: फायर ब्रिगेड के पास गलियों की मैपिंग नहीं, दो घंटे में पूछते-पूछते पहुंचे

Mon, 11 Aug 2025 12:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 11 Aug 2025 12:41 PM IST
सार

Varanasi News: आत्मवीरेश्वर महादेव मंदिर में आग लगने की घटना की चर्चा दूसरे दिन भी होती रही। घटना वाले दिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझने के बाद पहुंची थी। इसकी वजह रही कि फायर ब्रिगेड के पास बनारस की गलियों की मैपिंग ही नहीं है। 

विज्ञापन
Atmveereshwar Mahadev temple fire incident fire lack of mapping of streets in varanasi
आत्मवीरेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फायर ब्रिगेड के पास बनारस की गलियों की मैपिंग ही नहीं है इसीलिए कोतवाली और चेतगंज फायर स्टेशन की फैंटम दमकल शनिवार की रात पता पूछते-पूछते दो घंटे में चौक थाना क्षेत्र के आत्मवीरेश्वर महादेव मंदिर में पहुंच सका था। इससे पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। साथ ही आग से झुलसे हुए नौ लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया था। 

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड का तर्क था कि मंदिर का सही नाम नहीं होने की वजह से गलियों में भटकते रहे। बाद में संकठा मंदिर का नाम सामने आने के बाद दुकानदारों की मदद से आत्मवीरेश्वर मंदिर तक पहुंच सके थे। वहीं, मंदिर की सजावट 100 किलोग्राम रूई से की गई थी इसलिए आग तेजी से फैली।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मां तुझे प्रणाम: 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, विद्यापीठ में हजारों छात्र-छात्राएं करेंगे राष्ट्रगान

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, हर क्षेत्र में फायर स्टेशन है। कोतवाली और चेतगंज में फायर स्टेशन बनाया गया है जो कि मैदागिन, चौक, दशाश्वमेध, गोदौलिया, रामापुरा, लक्सा, भेलूपुर, लंका आदि क्षेत्रों को कवर करता है। गंगा किनारे पक्के महाल की गलियों को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट में खास तौर पर बाइक दमकल तैनात हैं जो आग जैसी घटनाओं पर तुरंत पहुंचते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि लोकेशन बताने पर भी दमकल दस्ते को पूछना पड़ता है। दरअसल, मैपिंग जैसी कोई व्यवस्था अभी तक नहीं हुई है। आत्मवीरेश्वर मंदिर में आग की सूचना पर कोतवाली और चेतगंज से फायर दस्ता स्टेशन से तुरंत निकला था लेकिन चौक की गलियों से मंदिर तक पहुंचने से समय लगा गया। 

मंदिर खुला, सुबह पांच बजे हुई आरती
आत्मवीरेश्वर महादेव मंदिर रविवार से ही पूजा-पाठ शुरू हो गया। सुबह पांच बजे आरती के बाद मंदिर के पट सामान्य दर्शन के लिए खोल दिए गए। प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने मंदिर जाकर महादेव के दर्शन किए हैं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती झुलसने वालों का हाल भी जाना है। पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। 

घायलों को मिलेंगे 50-50 हजार रुपये
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी और भाजपा के शहर दक्षिणी से विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने रविवार को घायलों से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने घायलों को 50-50 हजार रुपये मदद की घोषणा की है। विधायक ने मौके से ही जिलाधिकारी से बात की और मदद मुहैया कराने की बात कही।

मुश्किल से बची जान 25 मिनट में बुझी आग

हादसे के वक्त मंदिर में मौजूद बुजुर्ग मुन्नू लाल यादव ने बताया कि शृंगार की वजह से आरती एक घंटे पहले शुरू की गई थी। गर्भगृह के एक गेट को आरती के दौरान बंद कर दिया जाता है। इसी कोने में दीपदान गिरा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय निवासी प्रदीप ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने पानी फेंकते हुए करीब 25 मिनट में आग बुझा दी। 

आग से झुलसे तीन लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी, छह भर्ती
चौक थाना क्षेत्र के आत्मवीरेश्वर महादेव मंदिर में लगी आग से झुलसे से तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वहीं, छह मरीजों का महमूरगंज स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके साथ ही मंदिर में पूजा-पाठ फिर से शुरू हो गया है। रविवार की सुबह पांच बजे आरती के बाद मंदिर को सामान्य दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया गया। आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने मंदिर में दर्शन किए और घायलों का हाल चाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed