फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Atal bihari vajpayee tehravi program today in varanasi

बनारस में अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं कार्यक्रम आज 

Wed, 29 Aug 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 29 Aug 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Atal bihari vajpayee tehravi program today in varanasi
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं कार्यक्रम बुधवार को बनारस में होगा। इसके भोज का मेन्यू तैयार कर लिया गया है। मंडल के सभी पदाधिकारियों को अपने अपने मंडल में तेरहवीं कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया है। गरीब बस्तियों में 13 ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद बस्ती के लोगों को भोज कराया जाएगा।
विज्ञापन


सर्व समाज और सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में शाम पांच बजे से शुरू होगा। इसमें सभी पार्टियों और धर्मों के लोग आएंगे। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी है। शहर के कई स्थानों पर कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि मंडल में कार्यकर्ता अपने पूर्व प्रधानमंत्री अटल का फोटो लगाकर पूजा पाठ, शांति पाठ और त्रयोदशाह से जुड़े कार्यक्रम करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। इसकी तैयारी मंगलवार से ही चल रही है। अपने-अपने मंडलों में कार्यकर्ता बुधवार के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed