{"_id":"a28019782e53262d201c135f9b391a55","slug":"at-the-bhu-also-get-chance-to-those-waiting-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में प्रतीक्षा सूची वालों को भी मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में प्रतीक्षा सूची वालों को भी मिलेगा मौका
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएड में प्रवेश के लिए प्रतीक्षा सूची वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका मिलेगा। इसके लिए उन्हें काउंसलिंग केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं बल्कि खाली सीट वाले कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा। आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से इसके लिए 15 जुलाई तक का समय दिया गया है। विश्वविद्यालय से सत्यापन के बाद ही प्रवेश माना जाएगा। काशी विद्यापीठ से संबद्ध कॉलेजों में भी अभी सीटें पूरी नहीं भर पाई हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से पांच से सत्रह जून तक कराई गई पहले चरण की काउंसलिंग के बाद भी अधिकांश कॉलेजों की सीटें खाली रह गई थीं। इसके बाद अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर एक और मौका दिए जाने की मांग की थी। लिहाजा सात और आठ जुलाई को पूल काउंसलिंग भी कराई गई। दो दिन की इस काउंसलिंग के बाद जहां सीटें नहीं भर पाई वहीं प्रतीक्षा सूची वाले कई अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिल सका है। अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिल सके, इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कॉलेजवार
खाली सीटों की जानकारी अपलोड करा दी गई है। संबंधित कॉलेजों को 15 जुलाई तक प्रवेश लेकर प्रवेशित अभ्यर्थियों की सूची 16 जुलाई तक विश्वविद्यालय को सत्यापन के लिए भेजनी होगी। इस बारे में स्ववित्तपोषित प्रबंधन एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के इस फैसले के बाद प्रवेश संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 जुलाई तक आने वाले आवेदनों पर नियमानुसार प्रवेश ले कर विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।