फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   At the age of 49, 40 robbery incidents were carried out

49 की उम्र में 40 लूट की वारदात को दिया अंजाम

Sun, 20 Jun 2021 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
At the age of 49, 40 robbery incidents were carried out
वाराणसी। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए प्रयागराज के दोनों बदमाश संतोष रावत और पवन कुमार के बारे में पुलिस को अहम जानकारियां मिलीं हैं। अंतर प्रांतीय चेन लुटेरे प्रयागराज के धूमनगंज के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी संतोष रावत की क्राइम हिस्ट्री देखकर पुलिस भी दंग रह गई। 49 वर्षीय बदमाश संतोष पर लूट, चोरी, धमकी सहित अन्य आरोपों में प्रयागराज के विभिन्न थानों में 40 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि प्रयागराज के कैंट थाना अंतर्गत राजापुर निवासी पवन कुमार के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। लंका थाने में भी दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

श्ुाक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। जल्द ही पुलिस रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ करेगी। बदमाशों से संपर्क में रहने वाले बदमाशों और लूट के सामान खरीदने वालों पर शिकंजा कसेगी। लंका पुलिस के अनुसार रमना इलाके में दोनों बदमाश 15 मई को दुर्गावती देवी की आधी चेन छीनकर भाग निकले थे। बदमाशों की निशानदेही पर आधी चेन बरामद की गई। अन्य लूट की चेन बरामदगी के लिए दोनों को रिमांड पर लिया जाएगा। एसीपी भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है, लेकिन जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा। बदमाशों ने कई के नाम बताएं हैं, सभी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed