फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   At BHU, scholars and Vedic reciters raised slogans in Sanskrit and took out a 2-kilometer-long Sanskrit procession

Varanasi News: बीएचयू में आचार्याें-वेद पाठियों ने संस्कृत में नारेबाजी 2 किमी तक निकाली संस्कृत शोभायात्रा

Wed, 26 Aug 2026 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
At BHU, scholars and Vedic reciters raised slogans in Sanskrit and took out a 2-kilometer-long Sanskrit procession
बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र से मालवीय भवन तक करीब दो किलोमीटर लंबी संस्कृत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में वेदपाठी बटुक स्वस्तिवाचन करते हुए परिसर में बारिश के बीच चलते रहे। संस्कृत में ही ग्रामे -ग्रामे संस्कृत भाषा, नगरे-नगरे संस्कृत भाषा जैसे नारे की गूंज उठी। सबसे आगे बीएचयू के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. सदाशिव द्विवेदी, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य और वैदिक विज्ञान केंद्र के समन्वयक प्रो. विनय कुुमार पांडेय और व्याकरण आचार्य प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ प्रोफेसरों का दल चलता रहा। उनके पीछे शोध छात्रों और वेद पाठियों का समूह रहा।
विज्ञापन


मालवीय भवन में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने संस्कृत भाषा में अपने विचार रखे। कहा कि संस्कृत भारत के सांस्कृतिक प्रवाह और ज्ञान-विज्ञान की भाषा है। अनादि काल से यह आध्यात्मिक चर्चा, मीमांसा और तर्क की भाषा रही है। संस्कृत भारती के अखिल भारतीय पत्राचार प्रमुख डॉ. संजीव राय ने कहा कि संस्कृत भाषा अत्यंत ही वैज्ञानिक भाषा है। इसका आयोजन संस्कृत भारती काशी, मालवीय भवन, संस्कृत विभाग और काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से किया गया। इस दौरान प्रो. रविशंकर पांडेय, प्रो. उपेंद्र पाण्डेय, डॉ. सरोज कुमार पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed