फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Astrology and rituals elearning courses preparation in sampurnanand sanskrit university

ज्योतिष और कर्मकांड के वैश्विक स्तर पर प्रसार के लिए ई-लर्निंग कोर्स की तैयारी

Sun, 03 Dec 2017 08:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 03 Dec 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
Astrology and rituals elearning courses preparation in sampurnanand sanskrit university
sampurnanand university - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष और कर्मकांड को वैश्विक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करने के लिए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में ज्योतिष और कर्मकांड के कोर्स को ऑनलाइन करने की तैयारी की जा रही है। ई-लर्निंग योजना के तहत ज्योतिष और कर्मकांड का कोर्स चलाने की योजना है। 
विज्ञापन


दोनों विषयों की अध्ययन सामग्री तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे ने बताया कि ज्योतिष और कर्मकांड के पाठ्यक्रम की अध्ययन सामग्री तैयार करके विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव से प्राप्त हुए एजेंडे के तहत यह कदम उठाया गया है। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में वर्चुअल क्लास, स्मार्ट क्लास और ई-लर्निंग को बढ़ावा देने की योजना है। सितंबर माह में विभागाध्यक्षों और संकायाध्यक्षों की बैठक में इस पर सहमति भी बन चुकी है। शासन को इसके लिए पत्र भी लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed