{"_id":"64d3c55bd3b2dc0ded05a379","slug":"assistant-professors-wife-filed-a-case-varanasi-news-c-20-vns1013-322605-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सहायक प्रोफेसर के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सहायक प्रोफेसर के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय के सहायक प्रोफेसर बृजेश कुमार प्रसाद के खिलाफ उनकी पत्नी अनिता कुमारी ने बुधवार को लंका थाने में मारपीट और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया। अनिता कुमारी के अनुसार, दोनों के बीच संबंध खराब होने पर मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। वह लाइब्रेरी इन्फॉरमेशन साइंस से पीएचडी कर रही हैं। 14 जुलाई को वह अपने संकाय में थी, तभी बृजेश कुमार नशे में धुत होकर अपने साथियों के साथ आए और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और धमकी दी। पूरा घटनाक्रम विभागाध्यक्ष के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। संवाद