फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   assemly election: congress at samajwadi party workers meeting in sonebhadra

चुनावी संग्रामः दल तो मिल गए, अब दिल मिलाने को हुआ जमावड़ा

Wed, 25 Jan 2017 06:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र Updated Wed, 25 Jan 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
assemly election: congress at samajwadi party workers meeting in sonebhadra
सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की संयुक्त बैठक
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी ऊहापोह के बाद कांग्रेस और सपा को नेतृत्व स्तर पर गठबंधन तो हो गया, अब निचले स्तर पर सामंजस्य बनाने की कवायद चल रही है। दल तो मिल गए अब दिल मिलाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पहले गठबंधन और बाद में सीटों पर पेंच फंसने के बाद अब मामला ठीक हो गया है। कांग्रेस और सपा में नेतृत्व ने गठबंधन तो कर लिया लेकिन उसे निचले स्तर पर मजबूत करने को लेकर मशक्कत करनी होगी।
विज्ञापन

प्रदेश भर में इसको लेकर प्रयास तेज किए जा रहे हैं। सोनभद्र में मंगलवार रात इसको लेकर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। लेकिन जिस तरह कांग्रेसियों में एक दूसरे को रोककर खुद बोलने की होड़ रही उससे सपा नेता हतप्रभ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर गुणा-गणित तेज हो गया है। दोनों दलों के नेताओं की बैठक एक विधायक के आवास पर हुई। इसमें विधानसभा चुनाव कैसे मिलकर लड़ा जाए, इस मुद्दे पर चर्चा हुई।
परिचय के लिए हुई इस बैठक में सपा और कांग्रेस नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। दोनों पक्षों के लोगों ने बगैर किसी को उपेक्षित किये चुनाव जीतने की बात कही। लेकिन सपाई उस समय हतप्रभ रह गए जब कांग्रेस के नेतागण एक दूसरे को रोककर बीच में ही अपनी-अपनी बात रखने लगे।

एक नेता ने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेस में सभी कैप्टन और कप्तान हैं। इतना ही नहीं संचालन कर रहे कांग्रेसी की भी खिंचाई इस बात को लेकर की गई कि वे अपनी ही पार्टी के नेताओं का नाम भूल बैठे और उन्होंने बोलने के लिए उनके टाईटल से बुलाने लगे। घंटों चली बैठक में फिर एक साथ बैठने का निर्णय हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed