फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   assembly election campaign moving fastest in purvanchal

पूर्वांचल में सियासी घमासान तेज,आरोप-प्रत्यारोप और जवाबी हमले शुरू

Tue, 28 Feb 2017 04:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 28 Feb 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
assembly election campaign moving fastest in purvanchal
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017
पूर्वांचल में चुनावी घमासान तेज हो गया है। सभी दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और जवाबी हमले शुरू कर दिए। भाजपा ने मुकाबले के लिए पूरी फौज उतार दी है।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, कलराज सिंह और साध्वी निरंजना ने मोर्चा संभाला तो बसपा की ओर से राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने जवाबी हमले किए।
विज्ञापन


 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बलिया में कहा कि राहुल बाबा चिल्लाकर कहते हैं कि मोदी जी ढाई साल का हिसाब दीजिए। जबकि उनका परिवार 60 साल तक सत्ता में रहा लेकिन आज तक किसी को हिसाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ और बलिया में केंद्रीय परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि विकास की बात कहकर राहुल और अखिलेश युवाओं को ठग रहे हैं। आजमगढ़ और बलिया में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सांपनाथ है तो बसपा नागनाथ है।
साइकिल पंक्चर हो गई है और हाथी बेहोश है।

सोनभद्र में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि  कांग्रेस से गठबंधन कर सपा ने बता दिया है कि वह घोटालेबाजों से सांठगांठ करने वाली पार्टी है।

आजमगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि काम बोल रहा है, अगर ऐसा है तो उन्होंने कांग्रेस का सहारा क्यों लिया।  

पूरे पूर्वांचल में चला जनसभा का दौर

assembly election campaign moving fastest in purvanchal
नरेंद्र माेदी, राहुल गांंधी, अखिलेश यादव व मायावती
चंदौली, भदोही और मिर्जापुर में केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि 11 मार्च को मतगणना होने के बाद समाजवादी कुनबा सैफई चला जाएगा।

भदोही में भाजपा की साध्वी निरंजना ने कहा कि दस साल तक दिल्ली और पांच साल तक यूपी को लूटने वालों का गठबंधन नहीं, यह ठगबंधन है। आजमगढ़ में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दी़की ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने मुसलमानों से किए वादे पूरे नहीं किए।

 बसपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने मिर्जापुर में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनता से झूठे वादे कर रही है। भदोही में महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री बलात्कार के आरोपी का चुनाव प्रचार करते हैं।

आजमगढ़ में सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि सपा ही मुसलमानों की हितैषी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed