फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Assault on transport worker and stone-pelting; FIR registered.

Varanasi News: ट्रांसपोर्ट कर्मी से मारपीट और पत्थरबाजी, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 13 Sep 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Assault on transport worker and stone-pelting; FIR registered.
रोहनिया। थाना क्षेत्र में वीआरएल ट्रांसपोर्ट के पास गाड़ी खड़ी करने के विवाद को लेकर एक ट्रांसपोर्ट कर्मी के साथ मारपीट और पत्थरबाजी की गई। पीड़ित सतीश यादव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सतीश ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर की शाम वीआरएल ट्रांसपोर्ट परिसर में ट्रक को साइड लगा रहे थे। अश्विनी कुमार प्रजापति अपने पांच-छह साथियों के साथ पहुंचा। आरोपियों ने गालीगलौज की। विवाद बढ़ने पर लात-घूसों और बेल्ट से मारपीट की। मनबढ़ों ने गोदाम पर पत्थरबाजी भी की। हमले में ट्रांसपोर्ट कर्मी बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article