फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Assassin going to surrender beat

समर्पण करने जा रहे हत्यारोपी की पिटाई

Wed, 07 Aug 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Assassin going to surrender beat
समर्पण करने जा रहे हत्यारोपी की पिटाई
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपित को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के कांधा पुर नहर पुलिया के पास कांधापुर निवासी करीमुल्ला शेख की गोली मारकर हत्या करने का एक आरोपित दीवानी न्यायालय में समर्पण करने जा रहा था। उसके समर्पण की भनक मृतक के परिजनों को लग गई थी। वे दीवानी न्यायालय में पहले से मौजूद थे। आरोपित के परिसर में प्रवेश करते ही मृतक के परिजनों ने उसे दबोच लिया और उसकी पिटाई करने लगे। परिजनों का कहना था कि उसे समर्पण नहीं करने देंगे,पकड़कर पुलिस को देंगे। काफी वकील इकट्ठा हो गए और बीच-बचाव किए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित को लेकर थाने गई।

कांधापुर निवासी सोनी ने प्राथमिकी दर्ज कराया था कि 29 जुलाई 2019 को उसके देवर करीमुल्ला 2:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से गांव गए थे।चार बजे शाम कांधा पुर नगर पुलिया के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।एक जुलाई को राहुल व कल्लू ने उसके देवर को मारा पीटा था।इन्हीं लोगों ने हत्या किया। उमाशंकर व राजेंद्र प्रसाद गुप्ता से जमीनी विवाद है।इन लोगों का भी देवर की हत्या में हाथ है। वादिनी ने राहुल,साहुल,कल्लू मंतू,उमाशंकर व राजेंद्र के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed