फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ashok, Suraj and Ishaan of Kashi won gold by performing well in Wushu competition

वाराणसीः वुशू प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर काशी के अशोक व सूरज ने जीता सोना

Mon, 22 Nov 2021 11:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Nov 2021 11:27 PM IST
सार

काशी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते आगरा में आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में सोना जीता। प्रतियोगिता में पहली बार खेलने वाले ईशान सिंह ने कांस्य पदक  हासिल किया।

विज्ञापन
Ashok, Suraj and Ishaan of Kashi won gold by performing well in Wushu competition
आगरा में आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में काशी के खिलाड़ियों अशोक,सूरज और ईशान सिंह ने जीते मेडल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 17 से 20 नवंबर तक आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में काशी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन


सीनियर वर्ग के 56 किलोग्राम भार वर्ग में अशोक यादव ने नोएडा के अनिल नागर को परास्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 70 किलोग्राम भार वर्ग में सूरज यादव ने मेरठ के अनीस मलिक को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में पहली बार खेलने वाले ईशान सिंह ने कांस्य पदक  हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर लक्ष्मण अवॉर्डी सूरज यादव व अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी अशोक का चयन भोपाल में चार से दस दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के लिए हुआ है।  उधर, वाराणसी में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को भोजूबीर स्थित यूपी कॉलेज मैदान में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों का सर्वांगीण विकास खेल से ही संभव : रविंद्र जायसवाल

Ashok, Suraj and Ishaan of Kashi won gold by performing well in Wushu competition
वाराणसी में यूपी कालेज खेल मैदान पर जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंची कंपोजित विद्यालय पचरांव चिरईगांव की छात्राएं । - फोटो : अमर उजाला

खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास खेल से ही संभव है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य स्किल्स में भी पारंगत करने में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

Ashok, Suraj and Ishaan of Kashi won gold by performing well in Wushu competition
वाराणसी में यूपी कालेज खेल मैदान पर जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हरहुआ ब्लाक व अराजी लाइन ब्लाक के 50 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवानों के बीच हो रही कुश्ती का दृश्य । - फोटो : अमर उजाला

प्रतियोगिता में जिले के नौ ब्लॉकों में हुई खेल प्रतियोगिता में विजेता बच्चों व शिक्षकों की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। पहले दिन की शुरुआत पीटी से हुई। हरहुआ ब्लॉक प्रथम तो चोलापुर की टीम ने द्वितीय स्थान पर रही। योग प्रतियोगिता में हरहुआ ब्लॉक ने प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं पिंडरा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग के खो-खो प्रतियोगिता में हरहुआ की टीम विजेता रही। वहीं चोलापुर ने रजत पदक जीता। वॉलीबाल में नगर क्षेत्र प्रथम व हरहुआ द्वितीय स्थान पर रहा। खेल प्रतियोगिता के साथ ही विभिन्न ब्लॉकों ने अलग-अलग विषयों पर रंगोली बनाई। इस अवसर पर डीपी सिंह, यूपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार सिंह, बीएसए राकेश सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, राजेश कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed