{"_id":"65eec0cd3dbf9f879809b92a","slug":"ashok-mutha-jain-transfer-for-lucknow-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Mohit Aggarwal: पीएम के दौरे के 24 घंटे बाद आईपीएस मोहित अग्रवाल बने वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS Mohit Aggarwal: पीएम के दौरे के 24 घंटे बाद आईपीएस मोहित अग्रवाल बने वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर
Mon, 11 Mar 2024 02:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:54 PM IST
सार
Varanasi Breaking: वाराणसी के पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन का ट्रांसफर, अब इनको मिलेगी कमान
विज्ञापन
मोहित अग्रवाल और मुथा अशोक जैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के ट्रांसफर हो गया है।। उत्तर प्रदेश में सोमवार को तीन सीनियर आईपीएस अफसर के तबादले हुए। अब वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर IPS मोहित अग्रवाल हुए हैं। वहीं, अब तक वाराणसी के पुलिस कमिश्नर रहे IPS मुथा अशोक जैन को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (लखनऊ) के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस मोहित अग्रवाल सोमवार को कमिश्नरेट के नए पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किए गए। देर रात उन्होंने बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर कार्यभार ग्रहण किया। अब तक वाराणसी के पुलिस आयुक्त रहे आईपीएस मुथा अशोक जैन को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
दावा यह भी किया गया कि बनारस की यातायात व्यवस्था में रत्ती भर भी सुधार न होने से पुलिस आयुक्त का तबादला किया गया है। वहीं, अफसरों के एक तबके का यह कहना है कि हाल ही में पेपर लीक की घटना से पुलिस भर्ती बोर्ड को लेकर प्रदेश सरकार की खासी किरकिरी हुई। इस वजह से साफ-सुथरी छवि के आईपीएस मुथा अशोक जैन को पुलिस भर्ती बोर्ड की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन