Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man threw acid at young woman after she refused to marry him In Lucknow attacked her parents with knife

लखनऊ: शादी से इनकार करने पर 12वीं की छात्रा पर एसिड अटैक, बचाने आए माता-पिता पर चाकू से हमला; हालत नाजुक

Sun, 29 Nov 2026 10:27 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 29 Nov 2026 10:27 AM IST
सार

लखनऊ में शादी से इनकार करने पर एक रिश्तेदार के बेटे ने छात्रा पर तेजाब फेंक दिया और बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों घायलों को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
man threw acid at young woman after she refused to marry him In Lucknow attacked her parents with knife
Crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ के शादी से इनकार करने पर 12वीं की छात्रा पर एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा के रिश्तेदार के बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के माता-पिता पर भी चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


घटना उदयगंज इलाके की सुबह करीब 4 बजे की है। घटना में छात्रा और उसके माता-पिता घायल हो गए। तीनों को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। आरोपी पीड़ित परिवार के घर के पास ही रहता है। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच रिश्तेदारी भी है। घटना में आरोपी भी घायल हुआ है। उसे भी केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शोर सुनकर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी ने बताया कि छात्रा के पिता कारपेंटर हैं। वहीं, आरोपी कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करता है। सुबह करीब 4 बजे सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान अचानक शोर सुनाई दिया। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज 

पड़ोसियों के मुताबिक, इसके बाद लोगों ने फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं, एक छोटे बच्चे ने बताया कि इस घटना को चाचा ने अंजाम दिया है। मामले में युवती के चाचा ने आरोपी युवक के खिलाफ हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल तीनों घायलों का केजीएमयू में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed