{"_id":"61cf51d17c126454dd4470c7","slug":"asha-workers-became-hi-tech-after-getting-smart-phone-happy-faces-varanasi-news-vns631045470","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट फोन पाकर हाईटेक हुईं आशा कार्यकर्ता, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट फोन पाकर हाईटेक हुईं आशा कार्यकर्ता, खिले चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की ओर से आशा कार्यकर्ताओं को डिजिटल हेल्थ से जोड़ने की शुरुआत हो गई। शुक्रवार को आईएमए सभागार में जिले भर की 75 आशाओं को स्मार्ट फोन दिए गए। स्मार्टफोन पाकर आशाओं के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी और उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत के संकल्प को मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर मृदुला जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को डिजिटल हेल्थ से जोड़ना महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके मौर्या ने कहा कि एंड्रॉयड फोन मिलने से रजिस्टरों की संख्या भी कम हो जाएगी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. कार्तिकेय सिंह ने कहा कि सरकार का यह एक सराहनीय कदम है।
आसान हो जाएगा अब काम
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी हरिवंश यादव ने बताया कि ब्लाक स्तर पर समारोह आयोजित कर सभी आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल दिया जाएगा। जनपद में कुल 2241 आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन वितरित किया जाना है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की 1956 और शहरी क्षेत्र की 285 आशा कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
पहले फील्ड ड्यूटी के बाद घर लौटने पर रजिस्टरों में आंकड़े भरने होते थे। मोबाइल मिलने से यह सब काम फील्ड ड्यूटी के दौरान भी कर सकेंगी। -पिंकी देवी, आशा कार्यकर्ता, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहड़िया
टीकाकरण व स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देना मोबाइल के जरिए अब और आसान हो जाएगा। -विनीता गुप्ता, आशा कार्यकर्ता, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरडीहा
मुख्यमंत्री के हाथों जनपद की 12 आशा कार्यकर्ताओं को मिला मोबाइल फोन
प्रदेश की आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन प्रदान करने का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित था। इस दौरान सीएम ने बनारस की 12 आशा कार्यकर्ताओं को भी मोबाइल फोन प्रदान किया। इसमें चिरईगांव की सुशीला मौर्या, ममता देवी, मीरा पांडेय, ममता मौर्या, संतरा देवी एवं सरिता देवी तथा शहर की गीता तिवारी, पिंकी देवी, नीलिमा मिश्रा, रेनू वर्मा, अनीता गुप्ता एवं चंद्रकला शामिल रहीं। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने के लिए आईएमए भवन के सभागार में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी।