फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   As the heat rises, power supply falters again, leaving 20 villages in Sarnath in darkness.

Varanasi News: गर्मी बढ़ते ही फिर लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, सारनाथ में 20 गांवों में अंधेरा

Tue, 02 Jun 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
As the heat rises, power supply falters again, leaving 20 villages in Sarnath in darkness.
शहरी में ट्रिपिंग, ग्रामीण इलाकों में फाल्ट से परेशान रहे लोग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। शहर में सोमवार को ट्रिपिंग की समस्या रही तो ग्रामीण इलाकों में लोकल फॉल्ट से गांवों में लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। सारनाथ, चौबेपुर से लेकर चोलापुर में शाम को गुल बिजली रात तक नहीं बहाल हो सकी। सोमवार दोपहर 12 बजे परेड कोठी में एक ही फेज लाइट रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना उपकेंद्र को दी तो पता चला कि लोकल फॉल्ट की वजह से समस्या आई। एक घंटे बाद किसी तरह आपूर्ति सामान्य हो सकी। लहरतारा, मंडुवाडीह, भिटारी, चेतगंज, कंदवा में आवाजाही जारी रही। कंदवा में रविवार आधी रात बाद से एबीसी केबल में फॉल्ट से कंचनपुर, कंदवा और आसपास के लोगों को बिना बिजली रहना पड़ा। सुबह 9 बजे आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सास ली। उधर सारनाथ में 32केवीए मेन लाइन मेें फॉल्ट से 20 गांवों में शाम 4 बजे से बिजली गुल हो गई। आधे घंटे बाद फॉल्ट मिला, लेकिन रात 11 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। वहीं, गर्मी से भी परेशानी हुई। सिंधौरा में रात 8.30 बजे नेवादा उपकेंद्र से जगदीशपुर फीडर ब्रेकडाउन होने से बिजली गुल रही। फॉल्ट दूर करने में 2.30 घंटे लग गए। 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। चिरईगांव में शाम 4 बजे जाल्हूपुर, पुरनपट्टी बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली गुल हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया तो फॉल्ट की जानकारी दी गई। रात 10 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article