फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   As soon as reaching the hospital, the patient did not have to wait for beds, ambulances

अस्पताल पहुंचते ही मरीज को मिले बेड, एंबुलेंस के लिए नहीं करना पड़े इंतजार 

Tue, 27 Apr 2021 10:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Apr 2021 10:40 PM IST
सार

  • मंडलायुक्त ने दिया निर्देश, मरीज की मांग पर न्यूनतम समय में उपलब्ध कराया जाए एंबुलेंस

विज्ञापन
As soon as reaching the hospital, the patient did not have to wait for beds, ambulances
कमिश्नर दीपक अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा निर्देशों का अनुपालन कड़ाई से कराए जाने के लिए मंगलवार को सर्किट हाउस में एक बैठक हुई। 

विज्ञापन

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि इस समय मरीज को एम्बुलेंस की मांग पर न्यूनतम समय में घर तक पहुंचना और उसे अस्पताल तक पहुंचाना सबसे जरुरी कार्य है। क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर मरीज को अधिक मौका नहीं दे रही। इसके बाद उसके इलाज के लिए निर्धारित अस्पताल में पहले से सूचना होनी चाहिए जिससे मरीज को एम्बुलेंस में इंतजार न करना पड़े और पहुंचते ही बेड पर इलाज शुरू हो सके। सभी अस्पतालों के रिसेप्शन पर एंबुलेंस एवं शव निस्तारण वाहन  का नंबर  चस्पा किया जाए।

विज्ञापन

अंतिम संस्कार करने की नि: शुल्क व्यवस्था
कोविड शव निस्तारण करने हेतु नि:शुल्क वाहन तथा शवों को शमशान तक ले जाकर अंतिम संस्कार करने की नि: शुल्क व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि घाटों पर शवों के दाह संस्कार में भी कम से कम समय लगे तथा शव दाह हेतु लाइन न लगानी पड़े। 10 शव वाहन जो नगर निगम द्वारा इस कार्य में लगाये गये हैं जो शिफ्ट वार 24 घंटे चल रहे हैं उनकी जानकारी जनता को ज्यादा से ज्यादा हो। डेड बाडी निस्तारण  का कार्य भी  हरीशचंद्र घाट तथा सामने घाट पर शिफ्टवार  24 घंटे कराया जाये।
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि कोविड  हेल्प डेस्क घाटों पर कार्यरत हैं जहां कोविड-19 डेड बॉडी तथा अन्य डेड बॉडी दर्ज की जा रही है तथा दाह संस्कार रेट भी नियंत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। बैठक में एमएलसी ए.के.शर्मा ने आपदा में नाजायज फायदा उठाने वालों पर लगाम लगाने, मरीजों को लेकर परेशान तीमारदारों को और परेशान करके आर्थिक चोट पहुंचाने वाले लोगों तथा सक्रिय दलालों आदि पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया।

टीम बनाकर काम करें अधिकारी- पुलिस आयुक्त
पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने कहा कि डेड बॉडी डिस्पोजल, एम्बुलेंस मैनेजमेंट, एनफोर्समेंट हेतु पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी टीम बना कर कार्य करें।  जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को त्वरित गति देने के लिए एम्बुलेंस मैनेजमेंट टीम, कोविड मरीज नि:शुल्क मृतक वाहन मैनेजमेंट टीम, घाटों पर कोविड डेड बाडी निस्तारण टीम तथा मेडिकल सप्लाई व सर्विस की ओवर प्राइसिंग रोकथाम टीम बनाई गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed