{"_id":"586a5b414f1c1b0052158662","slug":"as-in-rain-and-hail-at-sonbhadra-farmers-get-harm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में बारिश के साथ पड़े ओले, किसानों को हुई क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में बारिश के साथ पड़े ओले, किसानों को हुई क्षति
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/ सोनभद्र
Updated Mon, 02 Jan 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
कोहरे और ठंड से प्रभावित रहा जनजीवन, बढ़ेगी गलन
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले में रविवार और सोमवार की सुबह कई क्षेत्रों में बारिश हुई। चतरा ब्लॉक क्षेत्र में बारिश के साथ ओला भी पड़ा। इससे किसानों को क्षति हुई। कोहरे और ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सोमवार को हुई बारिश से आगामी दिनों में ठंड और भी बढने के आसार हैं।
कड़ाके की पड़ रही ठंड से लोग कंपकपा रहे हैं। एक तो कोहरा से वाहनों का संचालन प्रभावित हो रहा है, दूसरे कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को काफी हद तक प्रभावित कर दिया है।
ठंड और आसमान में छाए बादल से लोग घरों से जरूरी कामों के लिए ही निकल पा रहे हैं। इससे बाजार भी प्रभावित हो रहा है। रात में और सुबह अलाव जलाकर लोग ठंड से बच रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार की रात चतरा ब्लॉक के करौंदिया, रामपुर समेत आसपास के गांवों में बारिश के साथ ओले पड़े। इससे खलिहानों में पड़ी किसानों की फसल काफी हद तक प्रभावित हुई है। किसानों को इससे क्षति हुई है।
उधर राबट्र्सगंज समेत कई अन्य इलाकों में सोमवार की सुबह बारिश हुई। बारिश से आने वाले दिनों में ठंड और बढने के आसार हैं। सोमवार को तापमान में आई गिरावट से गलन बढ़ेगी।
सोमवार को तापमान अधिकतम 20.8 और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली जिससे लोगों ने राहत महसूस की। उधर रविवार की रात ज्यादा कोहरे के चलते बसों और ट्रकों का संचालन काफी हद तक प्रभावित रहा।
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मारकुंडी के साथ ही जगह-जगह पर स्थित ढाबों पर ट्रक संचालकों ने वाहन खड़ा कर दिया। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि जो लोग आगामी खेती की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह बारिश काफी लाभकारी होगी।