फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Arts Faculty Tops BHU Convocation with 115 Medals Animal Husbandry Receives Least One Medal

BHU: बीएचयू दीक्षांत में 115 मेडल के साथ कला संकाय टॉप पर, एनिमल हस्बैंड्री को सबसे कम एक मेडल

Tue, 09 Dec 2025 06:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 09 Dec 2025 06:37 PM IST
सार

बीएचयू में इस बार 12 से 16 दिसंबर तक चलने वाले पांच दिवसीय दीक्षांत समारोह में करीब 500 मेधावियों को 575 गोल्ड और सिल्वर मेडल दिए जाएंगे। स्वतंत्रता भवन में आयोजित दीक्षांत के मुख्य कार्यक्रम में मंच से 112 गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Arts Faculty Tops BHU Convocation with 115 Medals Animal Husbandry Receives Least One Medal
बीएचयू परिसर में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में सोमवार को हुई स्पेशल एकेडमिक काउंसिल की बैठक में 12 दिसंबर से शुरू होने वाले दीक्षांत समारोह की उपाधियों, मेडल और सम्मान व धनराशि देने के प्रस्ताव पारिक किए गए। इसमें कला संकाय सबसे टॉप पर रहा। इस संकाय के मेधावियों को सबसे ज्यादा 115 मेडल से नवाजा जाएगा। वहीं, सबसे कम मेडल एनिमल हस्बैंड्री के हिस्से में आए। इस विषय में एक मेडल ही दिया जाएगा।

विज्ञापन


महामना हॉल में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में बैठक 40 मिनट तक चली। इसमें 73 पेज के एजेंडा में सभी 16 संकायों और विश्वविद्यालयों के टॉपर्स और मेडलिस्ट की पूरी सूची जारी की गई। बीएचयू में इस बार 12 से 16 दिसंबर तक चलने वाले पांच दिवसीय दीक्षांत समारोह में करीब 500 मेधावियों को 575 गोल्ड और सिल्वर मेडल दिए जाएंगे। स्वतंत्रता भवन में आयोजित दीक्षांत के मुख्य कार्यक्रम में मंच से 112 गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


99 के साथ विज्ञान संस्थान बना दूसरा सबसे बड़ा मेडल प्राप्तकर्ता
सबसे ज्यादा कला संकाय को 115 मेडल दिए जाएंगे। इनमें 112 गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल शामिल हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर विज्ञान संस्थान है। संस्थान के मेधावियों को 99 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। मेडिसीन, आयुर्वेद और दंत संकाय के हिस्से 68 गोल्ड मेडल, सामाजिक विज्ञान संकाय के हिस्से 44, विधि संकाय के 31, कृषि संकाय के 30, संगीत एवं मंच संकाय के 26, कॉमर्स के 22, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के 16, दृश्य कला संकाय के 13, मैनेजमेंट स्टडी के 11, शिक्षा संकाय के 9, पर्यावरण संस्थान के दो और विज्ञान एवं एनिमल हस्बैंड्री के हिस्से में एक गोल्ड मेडल आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed