{"_id":"5a2e6d794f1c1b79548c2c39","slug":"arto-office-going-online-for-vehicle-transfer-and-driving-license","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खत्म होगा वाहनों के ट्रांसफर कराने का झंझट, किसी भी जिले में हो सकेगा ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म होगा वाहनों के ट्रांसफर कराने का झंझट, किसी भी जिले में हो सकेगा ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल
amarujala.com- Written by: अजीत कुमार सिंह
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
वाहनों का ट्रांसफर होगा आनलाइन, फिटनेस कहीं से कराएं
- फोटो : demo
विज्ञापन
वाहनों का ट्रांसफर कराने से लेकर फिटनेस तक के लिए अब आरटीओ कार्यालय दौड़ना नहीं पड़ेगा। साथ ही देश या प्रदेश के किसी भी जिले में आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस कराया जा सकेगा। यह सब हो सकेगा यूपी सरकार की पहल से। दरअसल यह सारा काम अब ऑनलाइन होने जा रहा है।
ऑनलाइन ही फीस भी जमा होगी। इतना ही नहीं वाहन का फिटनेस प्रदेश के किसी भी जिले से करा सकेंगे। ये सारी सुविधाएं संभागीय परिवहन कार्यालय में अगले तीन से चार महीने में शुरू हो जाएंगी। इसके लिए वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों को वाहन-4 और सारथी-4 साफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा।
बीएसएनएल को इसके लिए ओएफसी वायर डालना है। जल्द ही ये काम शुरू होना है। गोरखपुर, भदोही और मिर्जापुर में वाहन-4 के लिए ओएफसी डाला जा चुका है। सारथी-4 की मदद से दिल्ली में बने ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण वाराणसी से या फिर देश के किसी भी जिले से कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
नवीनीकरण के लिए संबंधित जिले से एनओसी लेने की कोई जरूरत नहीं होगी। आवेदन से लेकर फीस जमा करने की सुविधा आनलाइन होगी। कूरियर के जरिए डीएल भी घर पहुंचेगा।
औपचारिकता के लिए आरटीओ जाना होगा। सूबे के परिवहन विभाग में डीएल समेत सभी तरह के कागजात को आनलाइन करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसमें काफी काम किया जा चुका है।

Trending Videos
...तो हो जाएगी काफी ज्यादा सहूलियत
online app
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पहले ही ही ऑनलाइन की जा चुकी है। परीक्षा देने ही आरटीओ जाना होता है। वाराणसी में रोजाना करीब पचास लोगों का डीएल बनता है जिसे उसी दिन या अगले दिन ऑनलाइन कर दिया जाता है। डीएल के नवीनीकरण को लेकर काफी समस्या होती है।
डीएल जिस जिले से बना हुआ होता है उसी जिले के आरटीओ में जाने पर नवीनीकरण किया जाता है। अगर किसी दूसरे जिले से नवीनीकरण कराना होता है तो फिर संबंधित जिले से एनओसी लेनी होती है। दो जिलों की भागदौड़ में काफी समय लगता है और पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं।
इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए वाहन-4 साफ्टवेयर लांच किया जा रहा है। वाराणसी में छह लेन सड़क बनने की वजह से बीएसएनएल ओएफसी वायर डालने में देरी कर रहा है। इसके लिए कैबिनेट नया आदेश जारी करेगा।
एआरटीओ प्रशासन राजन राय ने बताया कि सारथी-4 और वाहन-4 के शुरू होने से काम में काफी सहूलियत होगी। चाहे डीएल का नवीनीकरण हो या फिर वाहनों का ट्रांसफर सारे काम घर बैठे किए जा सकेंगे। तीन से चार महीने में इस सुविधा के शुरू होने की उम्मीद है।