फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Artificial intelligence will be helpful in the investigation, treatment of diseases

बीमारियों की जांच, इलाज में मददगार बनेगा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस

Wed, 11 Aug 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Artificial intelligence will be helpful in the investigation, treatment of diseases
मरीजों के इलाज और जांच में अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक मददगार बनेगी। बीमारियों की जांच के साथ ही इससे जुड़े डेटा का मूल्यांकन भी आसानी से किया जा सकेगा। आईएमएस बीएचयू के मेडिसिनल केमिस्ट्री विभाग के वेबिनार में अंतरराष्ट्रीय सहयोग से एक एंड्रायड बेस्ड एप्लीकेशन तैयार करने का निर्णय लिया गया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक भी सहयोग करेंगे। कार्यक्रम संयोजक और विभागाध्यक्ष प्रो. यामिनी भूषण त्रिपाठी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इन बायो इंफॉर्मेटिक्स विषय पर पहली बार वेबिनार के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया गया। इस तकनीक से आयुर्वेद के सिद्धांत त्रिदोष (वात-पित्त-कफ) से संबंधित रोगों की जांच, इलाज में सहयोग मिलेगा। प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि एप्लीकेशन बनाने में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से डॉ. हिमांशु, यूएसए से डॉ. पीचूमन, जर्मनी से डॉ. शिशिर गुप्ता सहयोग करेंगे। यूएसए से डॉ. मोहन ने भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक को उपयोगी बताया। अध्यक्षता कर आईएमएस निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने पहल की सराहना की। कहा कि संस्थान के अन्य विभागों और सर सुंदरलाल अस्पताल में एकत्र किए गए रोगियों से संबंधित डेटा का अध्ययन किया जाएगा। कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वैज्ञानिक डा. एसके वासने, पुणे से डॉ. बृजेंद्र गुप्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed