{"_id":"66df8af7af06c5908b0f2cf6","slug":"arthritis-opd-will-run-in-ayurveda-college-research-will-also-be-done-varanasi-news-c-20-vns1056-721668-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आयुर्वेद कॉलेज में चलेगी गठिया की ओपीडी, शोध भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आयुर्वेद कॉलेज में चलेगी गठिया की ओपीडी, शोध भी होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में सोमवार को गठिया उपचार और उन्नत शोध केंद्र का आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने शुभारंभ किया। अस्पताल में अब गठिया के मरीजों के लिए विशेष ओपीडी चलाई जाएगी। साथ ही गठिया की बीमारी पर शोध भी कराया जा सकेगा।
आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि आयुष मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जीर्णशीर्ण अवस्था में पड़े एक हजार से ज्यादा आयुष अस्पतालों को आयुष आरोग्य मंदिर में बदल दिया गया है। आयुर्वेद डिस्पेंसरी को आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के रूप में उच्चीकृत किया जा रहा है। आयुष टेलीमेडिसिन के माध्यम से लोग घर बैठे निशुल्क आयुर्वेद परामर्श भी ले रहे हैं। 250 से ज्यादा वेलनेस सेंटर को नेचुरोपैथी हॉस्पिटल में परिवर्तित किया गया। चिकित्साधिकारी के खाली पदों पर नियुक्ति भी हो रही है। कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और छात्र-छात्राओं के लिए जिम का उद्घाटन भी मंत्री ने किया। इस दौरान मेडिकल विद्यार्थियों में टैबलेट भी बांटा गया। कार्यक्रम में डाॅ. मनीष मिश्र, डाॅ. रचना निगम, डॉ. सरोज शंकर राम आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. टीना सिंघल व डॉ अजय कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रकाश राज सिंह ने किया।