{"_id":"57def8634f1c1b5f13a82a81","slug":"art-and-music-of-improving-relations-with-the-saarc-initiative","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला-संगीत से सार्क देशों के रिश्ते सुधारने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला-संगीत से सार्क देशों के रिश्ते सुधारने की पहल
ब्यूरो,अमर उजाला वाराणसी
Updated Mon, 19 Sep 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
artist
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्क देशों के बीच कला-संगीत से बेहतर माहौल बनाने की पहल रविवार को काशी से शुरू हो गई। दरभंगा घाट स्थित बृजरमा पैलेस में सात दिवसीय पेंटिंग कार्यशाला का जोरदार आगाज हुआ। इसमें भारत के अलावा पड़ोसी देश नेपाल और बांग्लादेश के कुल 17 चित्रकार हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन गंगा की तटीय संस्कृति पर आधारित कार्यशाला में घाट, मंदिर, सीढ़ियां, साधु, गंगा स्नान जैसे अहम विषयों पर पेंटिंग बनाने का काम शुरू हुआ। सोमवार की शाम बांग्लादेश की प्रसिद्ध गायिका डॉ. नासिद कमाल का उप शास्त्रीय गायन होगा।
जाने माने चित्रकार जितिन दास की अगुवाई में रविवार को दरभंगा घाट पर चित्रकला कार्यशाला शुरू हुई। इस कार्यशाला के जरिए सार्क देशों के बीच राजनीतिक दांव-पेच में खड़ी हो रही दीवारों को कला-संगीत से तोड़ने का संदेश दिया जाएगा। संगीत -कला से लोगों को जोड़ने की पहल की जाएगी। इश कार्यशाला में 17 कलाकार बनारस के घाट, गंगा और तटीय संस्कृति को उकेर रहे हैं। चित्रों के माध्यम से वह संदेश देंगे कि किस तरह से घाटों के सौंदर्य को बरकरार रखा जाए।
गंगा निर्मलीकरण के भी भाव पेंटिंग में नजर आएंगे। इस कार्यशाला में नेपाल की चित्रकार रागिनी उपाध्याय, गुरुंग औडियाल, नरेंद्र प्रसाद, अनीता के अलावा बांग्लादेश के चित्रकार फरीदा जमान, जमाल अहमद, विनीता करीम, सुल्तान इस्तियाक, रंजीत दास, मुनीर जमान्र औ भारतीय चित्रकारों में जितिन दास, सुजीत राय, भारती प्रजापति, विनोद शर्मा, राधिका सुराना शामिल हैं। आर्ट बियांड बार्डर की ओर से आयोजित ‘आर्टिस्ट इन रेजिडेंसी’ कार्यशाला सात दिन चलेगी।