फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Army started strict on those who do the filth in the Ganges in varanasi

यूपीः अगर मां गंगा में फैलाई गंदगी तो सेना के जवान लेंगे क्लास और कर देंगे......

Sun, 12 Jan 2020 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 12 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Army started strict on those who do the filth in the Ganges in varanasi
Ganga, Varanasi - फोटो : Pixabay

गंगा में गंदगी फैलाने वालों पर अब सेना ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासनिक लापरवाही को देखते हुए नमामि गंगे योजना के तहत गंगा की निर्मलता की निगरानी की जिम्मेदारी सेना को सौंपी गई है। शनिवार को सेना के जवानों ने पांडेय घाट से मानसरोवर घाट तक जांच की।

विज्ञापन


इस दौरान नदी में कपड़ा धुलने वाले और गंदगी करने वालों को समझाया गया। इसके साथ ही कपड़े धुलने वालों के कपड़ों को भी जब्त किया गया।  शनिवार को प्लाटून कमांडर सुभाष चंद बिंद के नेतृत्व में गंगा घाटों पर जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

 

Army started strict on those who do the filth in the Ganges in varanasi
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सेना के जवानों ने गंगा में साबुन लगाकर नहा रहे लोगों को समझाया और दोबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। इसके अलावा पांडेय घाट और मानसरोवर घाट पर गंगा में काफी मात्रा में कपड़े धोने वाले एक व्यक्ति के कपड़े भी जब्त किए गए हैं। सेना के इस अभियान से गंगा तीरे गंदगी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

नमामि गंगे योजना के तहत देश भर में अब गंगा के निर्मलीकरण की निगरानी के लिए चार हजार सैनिकों को तैनात किया गया है। देश के प्रमुख गंगा के तट की निगरानी के लिए तैनात टास्क फोर्स में एक मेजर सहित सौ जवान तैनात किए गए हैं। इनको गंगा में कचरा, कूड़ा, गंदगी डालने वालों पर निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed