फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Army recruitment rally in ghazipur start from tommorow

सात जिलों की सेना भर्ती गाजीपुर में आज से शुरू, पहले दिन भदोही के युवाओं ने दिखाया दम

Fri, 20 Apr 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 20 Apr 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Army recruitment rally in ghazipur start from tommorow
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार से गाजीपुर में पूर्वांचल के सात जिलों की सेना भर्ती रैली शुरू हो रही है। पहले दिन भदोही के युवा अपनी किस्मत आजमाएंगे। शहर के गोराबाजार स्थित पीजी कालेज मैदान पर रैली होगी। आरटीआई मैदान से टोकन लेने और अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद सुबह दौड़ स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को भर्ती की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। सेना भर्ती को लेकर पूरे शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है। पूरी भर्ती प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी। सेना रैली भर्ती की प्रक्रिया  20 से 30 अप्रैल तक चलेगी। पिछले कई दिनों से सेना के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


भर्ती रैली  में भदोही, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी के साथ ही गाजीपुर जिले के लगभग 53 हजार से अधिक युवक शामिल होंगे। सेना भर्ती मुख्यालय वाराणसी के निदेशक कर्नल मनीष धवल ने बताया कि भदोही के लगभग 3756 युवकों ने पंजीकरण कराया है, जो पहले दिन ग्राउंड पर दौड़ लगाते हुए अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भर्ती स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया हैं, जो जवानों पर नजर रखेंगे। अगर कोई भी अव्यवस्था फैलाने एवं गड़बड़ी करते पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गाजीपुर शहर के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर पुलिसकर्मियों को विशेष नजर रखने को कहा गया है। प्रत्येक प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इस बार भर्ती में आने वाले युवाओं की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

इस दिन आएंगे इन जिले के युवक

Army recruitment rally in ghazipur start from tommorow
सेना भर्ती
20 अप्रैल को भदोही जिले के ज्ञानपुर एवं औराई तहसील।
21 अप्रैल को सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील, राबट्गंज, दुद्धी, मिर्जापुर जिले की सदर तहसील।
22 अप्रैल को चंदौली की चंदौली सदर, नौगढ़, मुगलसराय एवं चकिया तहसील।
23 अप्रैल को चंदौली की सकलडीहा, जौनपुर के बदलापुर।
24 अप्रैल को जौनपुर सदर और केराकत।
25 अप्रैल को जौनपुर के शाहगंज, मड़ियाहू, मछलीशहर और वाराणसी के राजातालाब।
26 अप्रैल को वाराणसी सदर तहसील।
27 अप्रैल को वाराणसी के पिंडरा और गाजीपुर के सैदपुर तहसील।
28 अप्रैल को गाजीपुर के जखनिया, जमानिया।
29 अप्रैल को गाजीपुर के मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, सेवराई तहसील।
30 अप्रैल को गाजीपुर सदर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed