{"_id":"5ad066864f1c1b4c3e8b4dea","slug":"army-recruitment-rally-begain-from-20-april-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में 20 से 30 अप्रैल तक चलेगी सेना भर्ती, रैली में जाने से पहले पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में 20 से 30 अप्रैल तक चलेगी सेना भर्ती, रैली में जाने से पहले पढ़ लें ये खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर में 20 अप्रैल से शुरू होने वाली सेना भर्ती रैली के मद्देनजर सेना के कर्नल, निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मनीष धवन ने जिला मुख्यालय पहुंच कई ग्राउंडों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विनय कुमार भी मौजूद रहे।
श्री धवन जिला मुख्यालय पर पहुंचते ही सबसे पहले पीजी कालेज ग्राउंड पहुंचे। मैदान का निरीक्षण करने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद वह सीधे कृषि विज्ञान केंद्र होकर आरटीआई ग्राउंड में पहुंचे।
निरीक्षण करने के बाद बताया कि सेना भर्ती में आए अभ्यर्थियों को यहीं से टोकन वितरित किया जाएगा। कहा कि यह भर्ती 20 अप्रैल से आरंभ होकर 30 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान अतिरिक्त एसडीएम ने बताया कि रैली भर्ती के दौरान शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
गर्मी का मौसम होने से बिजली और पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। जिससे अभ्यर्थियों को किसी तरह की समस्या न हो। सेना भर्ती बोर्ड के निदेशक मनीष धवन और जिलाधिकारी के बालाजी की मौजूदगी में बिजली विभाग, पीडब्लूडी विभाग, जल निगम, नगरपालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें डीएम ने रैली भर्ती बोर्ड को लेकर सभी व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने का निर्देश दिया।
20 अप्रैल से सेना भर्ती रैली गाजीपुर पीजी कालेज के खेल मैदान में शुरू होगी और 30 तक चलेगी। सबसे पहले भदोही जिले को मौका दिया जाएगा। जबकि अंतिम दिन 30 अप्रैल को गाजीपुर के युवाओं को मौका मिलेगा।

इन जनपदों के युवाओं को मिलेगा मौका
indian army
20 अप्रैल से शुरू होने वाली सेना भर्ती रैली में चिलचिलाती धूप और गर्मी अभ्यर्थियों के लिए मुसीबत बन सकती है। इसकी आशंका जिला प्रशासन के साथ सेना के अफसरों ने भी जताई है। जिला प्रशासन ने सेना भर्ती रैली की तिथि परिवर्तित करने पर भी विचार करने को कहा।
धूप के दौरान युवकों को दौड़ने में काफी परेशानी होगी। हालांकि सेना के कर्नल ने साफ कहा कि रैली भर्ती 11 बजे से पहले समाप्त कर ली जाएगी। सुबह छह बजे से रैली के लिए दौड़ प्रारंभ की जाएगी।
वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, चंदौली और भदोही के पंजीकृत युवाओं को इस भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा। जानकारों का मानना है कि इस भर्ती में निम्न सावधानी बरतनी चाहिए। वह युवा भर्ती में शामिल नहीं होंगे जिनके हाथ अथवा शरीर पर टैटू गोदा गया होगा। भर्ती में आने से पहले कान की सफाई अवश्य करा लें।