{"_id":"582cc3fd4f1c1b613690026c","slug":"army-recruiting-today-the-applicant-arrived-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती आज से, रात में ही पहुंच गए आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती आज से, रात में ही पहुंच गए आवेदक
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 17 Nov 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में जा रहे युवाओं ने काटा हंगामा, जाम
- फोटो : अमर उजाला
कैंटोनमेंट स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में छह जिलोें की सेना भर्ती आज से शुरू हो गई। पहले दिन गुरुवार को आजमगढ़ के बूढ़नपुर, सदर और लालगंज तहसील युवकों को मौका दिया जाएगा। बुधवार की रात दो बजे से ही टोकन बांटने की व्यवस्था थी। भोर में दौड़ के बाद सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल और शारीरिक परीक्षण, उनके कागजात की जांच होगी।
सेना भर्ती कार्यालय की ओर से आगाह किया गया है कि अभ्यर्थी दलालों के चक्कर में न पड़ें। टोकन और जरूरी कागजात लेकर समय से आएं। अगलेदिन शुक्रवार को आजमगढ़ के सगड़ी, निजामाबाद, फूलपुर और मेंहनगर तहसील के अभ्यर्थियों की दौड़ होगी। सेना भर्ती के मद्देनजर बुधवार को एसएसपी नितिन तिवारी ने रणबांकुरे स्टेडियम का निरीक्षण किया।\
सेना भर्ती कार्यालय में निदेशक कर्नल मनीष धवन के साथ बैठक में एसएसपी और जीआरपी, आरपीएफ, रोडवेज, नगर निगम, बिजली और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियोें ने कहा कि भर्ती रैली स्थल के आसपास अस्थायी शौचालय, छावनी क्षेत्र में लाइटिंग और बैरिकेडिंग की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं नजर आनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर छावनी क्षेत्र से लेकर कैंट स्टेशन तक पांच सीओ, 10 थानेदार, 90 एसआई, 38 हेड कांस्टेबल, 110 सिपाही, एक प्लाटून पीएसी और दमकल की दो गाड़ियां तैनात रहेंगी।