{"_id":"5bd83460bdec2269b7316aa2","slug":"army-rally-in-varanasi-70-percent-candidate-present-in-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती रैलीः युवाओं में नहीं दिख रहा उत्साह, 30 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी नहीं आ रहे दौड़ में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती रैलीः युवाओं में नहीं दिख रहा उत्साह, 30 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी नहीं आ रहे दौड़ में
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में दौड़ते युवा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती होने के लिए जितने नवयुवक पंजीकरण करा रहे हैं उतने पहली परीक्षा यानी दौड़ के लिए उपस्थित नहीं हो रहे हैं। बीते 21 अक्तूबर से बनारस के छावनी क्षेत्र के रणबांकुरे स्टेडियम में जारी सेना भर्ती रैली में पांचों जिले के 30 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकरण कराने के बाद दौड़ में शामिल होने नहीं आए। खासतौर से इस मामले में आजमगढ़ जिले का बुरा हाल रहा।
सेना भर्ती के पहले दिन मऊ जिले के पंजीकृत 4940 अभ्यर्थियों में से 1518 अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन की भर्ती के लिए मऊ और बलिया जिले के पंजीकृत 4947 अभ्यर्थियों में से 1558 अनुपस्थित रहे। तीसरे दिन की रैली के लिए बलिया जिले के 4656 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन 1507 गैरहाजिर रहे।
चौथे दिन की रैली के लिए बलिया जिले के 5234 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1514 उपस्थित नहीं हो सके। पांचवें दिन की रैली में बलिया और आजमगढ़ जिले के 6406 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन 2232 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होने नहीं आए।
विज्ञापन
छठें दिन की रैली में आजमगढ़ जिले के 6480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे लेकिन 2640 दौड़ में शामिल होने नहीं आए। सातवें दिन की रैली के लिए 6140 अभ्यर्थियों का पंजीयन था लेकिन 2102 नहीं आए। आठवें दिन की रैली के लिए देवरिया जिले के 5697 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन 1708 दौड़ में शामिल होने नहीं आए।

स्कूल, कॉलेज और एनसीसी कैंप जाकर करेंगे प्रेरित
सेना भर्ती
- फोटो : amar ujala
सेना भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि हम लगातार स्कूल, कॉलेज और एनसीसी कैंप में जाकर नवयुवकों को प्रेरित करते हैं। इस काम में और तेजी लाई जाएगी। पहले की अपेक्षा सेना के प्रति पूर्वांचल के नवयुवकों में क्रेज बढ़ा है। इस बार मऊ और बलिया जिले के अभ्यर्थियों में सर्वाधिक उत्साह देखने को मिला है।
उधर, सेना भर्ती के नौवें दिन सोमवार को गोरखपुर जिले की गोला, सहजनवा, कैंपियरगंज और खजनी तहसील के पंजीकृत 6317 अभ्यर्थियों में से 4062 दौड़ में शामिल होने के लिए रणबांकुरे स्टेडियम पहुंचे। इनमें से 419 अभ्यर्थी सफल रहे। मंगलवार को गोरखपुर जिले की चौरीचौरा, बांसगांव और गोरखपुर तहसील के 5798 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होंगे।