फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Army rally first day in varanasi

सेना भर्ती का पहला दिनः बनारस में युवाओं ने दिखाया दम, 282 अभ्यर्थी दौड़ में सफल

Sun, 21 Oct 2018 10:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 21 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Army rally first day in varanasi
सेना भर्ती में दौड़ते युवा - फोटो : amar ujala
वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में सेना भर्ती के पहले दिन रविवार को मऊ जिले के 282 अभ्यर्थी दौड़ में सफल हुए। पहले दिन की भर्ती रैली के लिए मऊ जिले की मऊनाथभंजन और घोसी तहसील के 4940 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से दौड़ में 3422 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सोमवार को मऊ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना व मधुबन तहसील और बलिया जिले की सिकंदरपुर तहसील के 4947 अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे। सेना भर्ती रैली के लिए शनिवार की रात से ही अभ्यर्थियों का छावनी क्षेत्र में आना शुरू हो गया था। अभ्यर्थियों ने सड़क किनारे फुटपाथ पर अपने ठहरने का ठिकाना बनाया था।
विज्ञापन


रात दो बजे अभ्यर्थियों को भर्ती रैली क्षेत्र में एकत्र किया गया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अभ्यर्थियों को 1600 मीटर लंबी चार चक्कर की दौड़ के लिए टोकन दिया गया। दौड़ में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक और चिकित्सकीय परीक्षा होगी। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली का युवक दौड़ने आया मऊ की भर्ती में

Army rally first day in varanasi
सेना भर्ती - फोटो : amar ujala
सेना भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि पहले दिन की रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। इस दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर छावनी क्षेत्र से लेकर कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज तक पांच थानों के थानेदार, सीओ कैंट अनिल कुमार और एसीएम चतुर्थ नीता यादव का चक्रमण जारी रहा।

भर्ती रैली के पहले दिन सेना के अधिकारियों ने चौथे राउंड की दौड़ के पहले रुक जाने वाले एक युवक को पकड़ कर कैंट पुलिस के सुपुर्द किया। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि चंदौली निवासी युवक ने भी भर्ती रैली के लिए पंजीकरण कराया है। मऊ जिले की भर्ती रैली में वो क्यों शामिल होने आ गया, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed