फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Army Agniveer bharti 2022 Verification of documents first then there will be physical test

Army Agniveer bharti: अग्निवीर भर्ती के लिए जाने से पहले पास में रख लें ये दस्तावेज नहीं तो हो सकती है फजीहत

Sat, 12 Nov 2022 09:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 12 Nov 2022 09:26 AM IST
सार

वाराणसी में अग्निवीर सेना भर्ती रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। 16 नवंबर से शुरू हो रही भर्ती के लिए मैदान के अंदर और बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इंट्री से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा और दस्तावेज दुरुस्त मिलने के बाद फिजिकल टेस्ट के लिए उन्हें मैदान में इंट्री दी जाएगी।

विज्ञापन
Army Agniveer bharti 2022 Verification of documents first then there will be physical test
अग्निवीर भर्ती - फोटो : संवाद

विस्तार

अग्निवीर सेना भर्ती रैली की तैयारियां छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में जारी है। 16 नवंबर से शुरू हो रही भर्ती को देखते हुए मैदान के अंदर और बाहर बैरिकेडिंग का कार्य शुक्रवार को पूरा कर लिया गया। मैदान में इंट्री से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा और दस्तावेज दुरुस्त मिलने के बाद फिजिकल टेस्ट के लिए उन्हें मैदान में इंट्री दी जाएगी। सेना के अधिकारियों ने ग्राउंड समेत अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। इंटरनेट और मैदान के अंदर और बाहर विद्युत प्रकाश की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई। 

विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार वाराणसी समेत 12 जिलों के एक लाख 43 हजार 286 अभ्यर्थियों की भर्ती छह दिसंबर तक चलेगी। इसके लिए रणबांकुरे मैदान में तैयारियां 80 फीसदी पूरी कर ली गई है। दो दिन के अंदर में सभी तैयारियां मुकम्मल हो जाएंगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ छाया प्रति दस्तावेज के अलावा मूल दस्तावेज रखना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों के सत्यापन और पड़ताल के बाद ही अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए टोकन दिया जाएगा। ऐसे में जिनके दस्तावेज में गड़बड़ी समझ में आई उन्हें तत्काल बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। समूहवार अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। उधर, अधिकतर जिलों के अभ्यर्थियों का समूह छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान रैली स्थान देखने पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन

Army Agniveer bharti 2022 Verification of documents first then there will be physical test
अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में जुनून। - फोटो : संवाद
सुबह-शाम पसीना बहा रहे, हर हाल में बनना है अग्निवीर 
कोईराजपुर के रहने वाले विनोद यादव के अनुसार वह अग्निवीर बनने के लिए सुबह-शाम पसीना बहा रहे हैं। भोर में 4 बजे वह कृषक इंटर कालेज के ग्राउंड में पहुंच जाते हैं। इसके बाद शाम को भी 5 बजे मैदान में दौड़ लगाते हैं। वाजिदपुर के रहने वाले दिनेश यादव के अनुसार वह भोर में घर छोड़ देते हैं। दौड़ के अलावा आवश्यक अभ्यास करते हैं। पहली बार अग्निवीर भर्ती में भाग लेंगे। पहले सेना भर्ती देख चुके युवाओं के संग वह सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं। कहा कि हर हाल में अग्निवीर बनना है।

इन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल
वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed