फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Arfa Usmani of Varanasi becomes IPS happy atmosphere in the family

Varanasi News: वाराणसी की आरफा उस्मानी बनीं आईपीएस, परिवार में खुशी का माहौल

Wed, 31 Jul 2024 11:39 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 31 Jul 2024 11:39 AM IST
सार

Varanasi News: संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 111वीं रैंक हासिल करने वाली काशी की अरफा उस्मानी ने कहा कि असफलता से घबराने की जरूरत नहीं है। मेरा चयन चौथे प्रयास में हुआ है।

विज्ञापन
Arfa Usmani of Varanasi becomes IPS happy atmosphere in the family
वाराणसी की आरफा उस्मानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपीएससी में 111वीं रैंक हासिल करने वाली अरफा उस्मानी आईपीएस बन गईं। इससे पहने उन्होंने सफलता का राज बताया था। कहा था कि सोशल मीडिया से दूरी बनानी चाहिए। वह कहती हैं, चार साल तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। इंटरनेट का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए किया। खास बात यह है कि इस बार शीर्ष 150 में सिर्फ पांच मुस्लिम बेटियां हैं। इनमें एक नाम अरफा का भी है।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में अरफा ने कहा था कि असफलता से घबराने की जरूरत नहीं है। मेरा चयन चौथे प्रयास में हुआ है। यानी तीन बार असफलता मिली, लेकिन प्रयास में कमी नहीं आई। हर विफलता से कुछ नया सीखा और गलती दोहराने की आदत से बचती चली गई। मॉक टेस्ट से परीक्षा में मदद मिली। इंसान में इतना जज्बा हो तो खुदा क्यों न बख्शीश दे।
विज्ञापन


अरफा ने आईआईटी-बीएचयू से 2018 में मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग की पढ़ाई पूरी की, फिर दो साल तक निजी कंपनी में जॉब की। यूपीएससी का पहला अटेंप्ट नौकरी करते ही दिया। असफलता मिली तो नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया। अरफा ने परीक्षा के मेंस में समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बास्केटबॉल की बेहतरीन खिलाड़ी
अरफा स्कूल से ही बास्केटबॉल की बेहतरीन खिलाड़ी थीं। बीएचयू में पढ़ते हुए कई टूर्नामेंट खेलने गईं और अपनी टीम को विजेता बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed