फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Archana's magic failed to counter Kiran's racquet, Rohit's attack helped Shivendradhar win the gold.

Varanasi News: किरन के रैकेट के सामने नहीं चला अर्चना का जादू, रोहित के अटैक से शिवेंद्रधर ने जीता सोना

Sun, 15 Feb 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Archana's magic failed to counter Kiran's racquet, Rohit's attack helped Shivendradhar win the gold.
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर संकाय खेलकूद युवा महोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। महिला वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में किरन यादव के सामने अर्चना का खेल फीका पड़ गया। किरन ने अर्चना को सीधे सेट में 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तीसरे स्थान पर निधि गुप्ता रहीं। पुरुष वर्ग में रोहित मिश्र ने सीधे सेट में 2-0 से शिवेंद्रधर द्विवेदी को हरा विजेता बने जबकि अंश तिवारी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अलग-अलग विभागों के करीब 300 विद्यार्थियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह से पूर्व पारंपरिक वेशभूषा में खिलाड़ियों ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का आगाज 11 फरवरी को और समापन 14 फरवरी को हुई। समापन शारीरिक शिक्षा और क्रीड़ा विभाग के सचिव प्रभारी डॉ. सत्येंद्र यादव ने संचालन किया। शोध छात्र यज्ञ नारायण संस्कृत में आंखो देखा हाल सुनाया। स्वागत कोच आदित्य कुमार धन्यवाद ज्ञापन सोमनाथ पांडेय ने दिया।
विज्ञापन


खेल भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग
कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने खिलाड़ियों को प्रेरित कर कहा कि खेल भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। संस्कृत माध्यम से खेलों का संचालन और उद्घोषणा करना देववाणी को जनभाषा से जोड़ने का प्रयास है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण, सहकार्य एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed