फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Archaeological department digging Babhniav Found 1700 years old Gupta floor and brick wall varanasi

बभनियाव गांव तीसरे दिन भी खुदाई जारी, मिले 1700 साल पुराने गुप्तकालीन फर्श और ईटों की दीवार

Fri, 28 Feb 2020 08:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 Feb 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Archaeological department digging Babhniav Found 1700 years old Gupta floor and brick wall varanasi
खदुाई करती टीम। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के राजातालाब के बभनियाव गांव में चल रही खुदाई में हर दिन जमीन से अहम पुरावशेषों के दबे होने की जानकारियां मिल रही हैं। बुधवार से चल रही खुदाई में अब तक भट्टी, मिट्टी के बर्तन, देवी-देवताओं की मूर्तियां, शिवलिंग आदि के अवशेष मिलने के बाद अब शुक्रवार को यहां बीएचयू की टीम को गुप्तकालीन फर्श और ईटों की दीवार मिली हैं। ये फर्श और दीवार करीब 1700 साल पहले की बताई जा रही है जबकि सही उम्र के बारे में जांच के बाद ही पता चल सकेगा। 

विज्ञापन


बभनियाव गांव में जहां दो दिन खुदाई कराई गई, उससे कुछ दूरी पर एक दूसरी साइट पर शुक्रवार की खुदाई हुई। प्राचीन इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. ओएन सिंह के निर्देशन में प्रो. अशोक सिंह, प्रो.एके दूबे आदि टीम के सदस्य यहां लगे रहे।
विज्ञापन


किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खुदाई स्थल को घेराकर काम कराया जा रहा है। बुधवार को मिली भट्टी की साफ-सफाई गुरुवार को कराई गई तो उसके गहरा होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा यहां गुप्तकालीन खिलौने, मिट्टी के बर्तन, देवी-देवताओं की मूर्तियां मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से चल रही खुदाई के पास ही एक अन्य जगह पर खुदाई शुरू हुई तो दोपहर बाद यहां फर्श मिला। प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मिले गुप्तकालीन फर्श, ईटों की दीवार मिली हैं। कार्बन डेटिंग के बाद सही उम्र की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed