फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Arbitrary power cut in the name of repair and fault

मरम्मत और फाल्ट के नाम पर मनमानी बिजली कटौती

Thu, 21 Jul 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Arbitrary power cut in the name of repair and fault
फोटो---
विज्ञापन

मरम्मत और फाल्ट के नाम पर मनमानी बिजली कटौती
सिंधोरिया कॉलोनी में 14 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, परेशान रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। मंडुवाडीह उपकेंद्र से बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है। मनमानी बिजली कटौती के कारण उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इस उपकेंद्र के जिम्मेदारों को भीनहीं पता चल पाता कि आखिर किस फॉल्ट की वजह से बिजली बंद है।

मंडुवाडीह उपकेंद्र से इंडस्ट्रियल स्टेट को भी बिजली मिलती है। इसी से करोड़ों का कारोबार होता है। लेकिन बीते एक पखवारे से इस उपकेंद्र से मनमानी कटौती की जा रही है। सिंधोरिया कॉलोनी में मंगलवार सुबह पौने सात बजे से गुल हुई बिजली रात नौ बजे तक नहीं आई थी। उपकेंद्र पर पूछने पर भी यहां बैठे कर्मचारी भी सही जवाब देने से कतराते रहे। इससे पेयजल का संकट रहा। रात में भी बिजली कई बार कटौती हुई। बुधवार की भोर में घंटों कटौती हुई। उपकेंद्र से बताया गया कि बारिश के चलते ऐसा हुआ। औरंगाबाद इलाके में भी सुबह 10 बजे से गुल हुई बिजली शाम 6 बजे तक नहीं आई। बारिश के चलते शहर के अन्य वितरण उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में भी बिजली का संकट बना रहा। इसके चलते शाम को पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। महमूरगंज, सिगरा, कचहरी, लंका, पांडेयपुर, सारनाथ, आदमपुर, चौक आदि इलाकों में बिजली की कटौती से जनता परेशान रही।
विज्ञापन

बिजली कब आएगी और कब जाएगी इसका पता नहीं चलता। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती।-कृष्णा चौरसिया औरंगाबाद
बिजली सुबह से गुल है। शाम तक बिजली नहीं आई। फोन करने पर उपकेंद्र का फोन भी नहीं उठता है।-दीपक गुप्ता लहंगपुरा
जिस तरीके से बिजली का बिल आ रहा है। उस तरीके से बिजली नहीं आ रही है। बिजली परेशान कर रही है।-कौशल राय मंडुवाडीह
बिजली में फाल्ट की संख्या बढ़ने लगी है। पहले बहुत कम फाल्ट होते थे, अब आए दिन फाल्ट की समस्या हो रही है।-अनुज सेठ, सिंधुरिया कालोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed