फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   April Fool Day 2024: Program held on the eve of Fool's Day, poets were garlanded with pots and wore comic glasses

April Fool Day 2024:मूर्ख दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम, कवियों को पहनाई मटकी की माला और लगाया हास्य चश्मा

Mon, 01 Apr 2024 08:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:46 AM IST
विज्ञापन
April Fool Day 2024: Program held on the eve of Fool's Day, poets were garlanded with pots and wore comic glasses
मूर्ख दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को 19वें धुरंधर हास्य महोत्सव का आयोजन किया गया। पं. हरिराम द्विवेदी को समर्पित कार्यक्रम का शुभारंभ उनके विश्व विख्यात गंगा वंदना मर्यादा है इस देश की पहचान है गंगा... के सामूहिक गान से हुआ। महोत्सव का उद्घाटन थूक चाटकर और सामूहिक रूप से दंत निपोरकर हुआ। इसके बाद चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की कामना से ईवीएम को काला टीका लगाया गया।
विज्ञापन

अस्सी घाट पर आयोजित धुरंधर हास्य महोत्सव में रुद्रनाथ त्रिपाठी पुंज ने ईवीएम चालीसा का पाठ किया। लोकनाथ तिवारी अनगढ़ ने भोजपुरी प्रहसन, उमेश जायसवाल ने मिमिक्री प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कवियों को मटकी की माला, हास्य चश्मा, पहनाया गया। उपहार में अगड़म बगड़म सामान व झुनझुना तथा कवियों को कविता चंदा के रूप में पांच लाख पैसे के इलेक्टोरल बॉन्ड दिए गए। इस अवसर पर पं. धर्मशील चतुर्वेदी स्मृति धुरंधर हास्य सम्मान हास्य कवि पवन बांके बिहारी, पं. हरिराम द्विवेदी स्मृति लोक कवि सम्मान कवि डॉ. कमलेश राय, पं. चंद्रशेखर मिश्र स्मृति ओज सम्मान अशोक अनहद को तथा पं. श्रीकृष्ण तिवारी स्मृति गीत सम्मान राजेंद्र तिवारी लल्लू को दिया गया। इस दौरान संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र, प्रो. राजेश्वर आचार्य, डॉ. नागेश शांडिल्य, डॉ. धर्म प्रकाश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed