{"_id":"608044e58ebc3ed2002f7dbf","slug":"approval-from-the-government-chitipur-new-police-station-will-be-built-in-varanasi-rajtalab-in-rural-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शासन से मिली मंजूरी : वाराणसी में बनेगा नया थाना चितईपुर, ग्रामीण इलाके में राजतालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन से मिली मंजूरी : वाराणसी में बनेगा नया थाना चितईपुर, ग्रामीण इलाके में राजतालाब
Wed, 21 Apr 2021 08:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 21 Apr 2021 08:59 PM IST
सार
दोनों थानों का कामकाज जल्द शुरू होने की जगी उम्मीद, कमिश्नरेट में अब महिला थाना सहित कुल थाने 18 हो जाएंगे, ग्रामीण क्षेत्र में थानों की संख्या 11 हो जाएगी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमिश्नरेट क्षेत्र में जल्द ही नया थाना चितईपुर और वाराणसी के ग्रामीण इलाके में राजतालाब थाने की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में प्रदेश सरकार के स्तर से मंजूरी मिल गई है। इस तरह से कमिश्नरेट में अब महिला थाना सहित कुल थानों की संख्या 18 हो जाएगी। वहीं, जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अब थानों की संख्या 11 हो जाएगी।
विज्ञापन
बीती फरवरी और मार्च महीने में क्रमश: एसएसपी और जिलाधिकारी की ओर से प्रदेश सरकार के गृह विभाग को लंका थाने के क्षेत्र को विभाजित कर चितईपुर थाना और रोहनिया थाने के क्षेत्र को विभाजित कर राजातालाब थाना स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिला पुलिस और प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार को बताया गया था कि बड़ा क्षेत्रफल के साथ ही बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए दो नए थाने स्थापित करने की आवश्यकता है। इसे देखते हुए रोहनिया थाने के क्षेत्र के 140 गांव में से 72 गांवों को अलग कर राजतालाब थाने की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
इस नए थाने के तहत राजतालाब, मातलदेई और जक्खिनी पुलिस चौकी के क्षेत्र के गांव आएंगे। इसके अलावा नए राजतालाब थाने में मिर्जामुराद थाना के क्षेत्र के कुछ गांव अलग कर भी शामिल किए जाएंगे। वहीं, चितईपुर थाना में चितईपुर चौकी, सुंदरपुर चौकी और रमना व डीरेका चौकी के क्षेत्र का कुछ हिस्सा शामिल करने की बात कही जा रही है। सरकार के इस प्रस्ताव पर राज्यपाल ने अपनी मुहर लगा दी है। उधर, इस संबंध में कमिश्नरेट और ग्रामीण इलाके की पुलिस के अफसरों ने बताया कि चितईपुर और राजतालाब थाने की स्थापना के लिए शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही कार्ययोजना को मूर्त रूप देकर दोनों नए थाने का कामकाज शुरू कराया जाएगा।