फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apply traffic rules to avoid road accident due to fog

धुंध और बढ़ते कोहरे के बीच ड्राइविंग के वक्त इन बातों का रखें खास ध्यान

Wed, 15 Nov 2017 07:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 15 Nov 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
Apply traffic rules to avoid road accident due to fog
स्मोग - फोटो : File Photo
ठंड का असर बढ़ते ही सुबह और देर रात कोहरे की घनी चादर तनने लगी है। इसके चलते राजमार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन करने पर ही सड़क पर सफर सुरक्षित रहेगा। बनारस  में 30 ज्यादा ऐसे ब्लैक स्पॉट है जहां आए दिन हादसों में लोग या तो गंभीर रूप से घायल होते हैं या फिर उनकी जान चली जाती है।
विज्ञापन


ठंड की शुरुआत होते ही परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से अभियान चलाकर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग किया जाता है। इस बार आधा नवंबर बीतने को आया लेकिन यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने अभी जागरूकता अभियान अभी नहीं शुरू किया।
विज्ञापन


कोहरे के चलते एनएच-दो सहित अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों और राजमार्गों में देर रात से भोर तक जाम की समस्या बढ़ गई है लेकिन दोनों विभागों को इसकी कोई परवाह नहीं है। कोहरे के दौरान दुर्घटना से बचने के लिए सतर्कता सबसे ज्यादा जरूरी है। वाहन चालकों को यातायात नियमों पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बचाव के लिए करें उपाय
- वाहन में फॉग लाइट जरूर लगाएं
- वाहन के पीछे लाल, पीला और सामने सफेद रिफ्लेक्टर लगाएं
- दृश्यता के अनुरूप वाहन की गति नियंत्रित रखें और पार्किंग लाइट व डिपर का प्रयोग करें
- आगे चल रहे वाहन से निर्धारित दूरी बनाकर रखें और सड़क किनारे वाहन न खड़ा करें
- वाहन में सामने वाले शीशे को बीच-बीच साफ करते रहें
- अत्यधिक कोहरा होने पर वाहन न चलाएं
- हाइवे पर कोई दुर्घटनाग्रस्त दिखाई दे तो पुलिस को सूचित करें और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने में मदद करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed