फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Applications open for back and re-practical exams at UP College.

Varanasi News: यूपी कॉलेज में बैक और पुनः प्रायोगिक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

Fri, 10 Jul 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Applications open for back and re-practical exams at UP College.
यूपी कॉलेज में बैक और पुनः प्रायोगिक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गया है। सत्र 2025-26 में फेल या प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहे विद्यार्थी 16 जुलाई तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह मौका उन विद्यार्थियों को दिया जा रहा है जो स्नातक, बी.लिब.आईएससी., स्नातकोत्तर और बीएड कोर्स के कई सेमेस्टर में फेल हुए हैं। कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने इस संबंध में सूचना जारी की है। स्नातक के पांचवें या छठवें सेमेस्टर के किसी एक विषय में फेल हो चुके विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। बी.लिब.आईएससी. के पहले या दूसरे सेमेस्टर के किसी एक प्रश्नपत्र में फेल विद्यार्थी भी बैक और प्रायोगिक परीक्षा के पात्र हैं। बीएड तीसरे और चौथे सेमेस्टर के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। पीजी के तीसरे या चौथे सेमेस्टर के किसी एक प्रश्नपत्र में फेल विद्यार्थी भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य प्रो. डीके सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जो विद्यार्थी सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन पोर्टल पर भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed