फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Application process for admission in BHU CHS begins E lottery system in these two classes

BHU CHS Entrance: बीएचयू सीएचएस में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इन दो कक्षाओं में लॉटरी से होगा प्रवेश

Sun, 26 Feb 2023 02:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Feb 2023 02:23 PM IST
सार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से संचालित विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर कक्षा 11वीं तक के लिए 2023 के सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।  फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च है। प्रवेश परीक्षा की तारीख की घोषणा जल्द होगी। 

विज्ञापन
Application process for admission in BHU CHS begins E lottery system in these two classes
बीएचयू सीएचएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हो गई है। इस प्रक्रिया के तहत सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल (कमच्छा), सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल (कमच्छा), श्रीरणवीर संस्कृत विद्यालय, (कमच्छा) और बरकछा स्थित दक्षिणी परिसर के सेंट्रल हिंदू स्कूल की विभिन्न कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म मिलने लगे हैं।

विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया के तहत एलकेजी, नर्सरी, कक्षा एक तथा कक्षा छह में ई-लॉटरी के माध्यम से प्रवेश होगा जबकि कक्षा 9 व 11 में प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला मिलेगा। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च है। प्रवेश फॉर्म में संशोधन 31 मार्च से चार अप्रैल तक किया जा सकेगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल www.bhuonline.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

बीते साल ई-लॉटरी का हुआ था काफी विरोध

प्रवेश परीक्षा की तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है। बीएचयू सीएचएस में प्रवेश के लिए कोरोना काल (2020) में एहतियातन ई- लॉटरी सिस्टम अपनाया गया था। उसके बाद वर्ष 2021 और 2022 में कोरोना की स्थिति में सुधार होने पर भी लॉटरी से ही प्रवेश का फैसला किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू के विद्यालयों में कक्षा एक और छह में प्रवेश के लिए सर्वाधिक आवेदन आते हैं। पिछली बार लॉटरी सिस्टम से प्रवेश को लेकर काफी प्रदर्शन हुए थे, जिसे देखते हुए कक्षा सात, 8, 9 और 11 में इस बार दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed