फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Appeal in varanasi court for worship of Mother Shringar Gauri located at Gyanvapi complex next hearing on 24 September

वाराणसीः ज्ञानवापी मस्जिद में मां श्रृंगार गौरी की रोजाना पूजा के लिए याचिका, 24 सितंबर को सुनवाई

Fri, 20 Aug 2021 08:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 Aug 2021 08:59 AM IST
सार

सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने इस वाद को सुनवाई हेतु स्वीकार किया है। विश्व वैदिक सनातन संघ प्रमुख जितेंद्र सिंह ने बताया कि सनातन धर्म पर लगे कलंकों को मिटाने के क्रम में पूरे देश मे चल रहे अभियान के तहत यह मुकदमा दाखिल किया गया है। 

विज्ञापन
Appeal in varanasi court for worship of Mother Shringar Gauri located at Gyanvapi complex next hearing on 24 September
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में ज्ञानवापी परिसर स्थित मां शृंगार गौरी की प्रतिदिन पूजा पाठ और परिसर स्थित अन्य देवी देवदाताओं के विग्रह की सुरक्षा की मांग की गई है। अदालत ने इस वाद की सुनवाई के लिए मौके की स्थिति जानने के लिए कमीशन गठित करते हुए अधिवक्ता कमिश्नर नियुक्त करने और तीन दिन के अंदर पैरवी का आदेश दिया। विपक्षियों को नोटिस जारी करने के साथ ही सुनवाई की अगली तारीख 24 सितंबर नियत की गई। 

विज्ञापन


अदालत में यह वाद सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन व विश्व वैदिक सनातन संघ नई दिल्ली के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन के नेतृत्व में राखी सिंह, लक्ष्मी देवी, सीता शाहू, मंजू व्यास व रेखा पाठक की तरफ से अधिवक्ता पंकज वर्मा, सुभाष नंदन चतुर्वेदी, मदनमोहन यादव, सुधीर त्रिपाठी, अनुपम द्विवेदी, दीपक सिंह, विक्रम शुक्ल ने दाखिल किया।
विज्ञापन


याचिका में मुख्य सचिव यूपी, पुलिस कमिश्नर, डीएम, अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी और काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट को पक्षकार बनाया गया है। विश्व वैदिक सनातन संघ प्रमुख जितेंद्र सिंह ने बताया कि सनातन धर्म पर लगे कलंकों को मिटाने के क्रम में चल रहे अभियान के तहत यह मुकदमा दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बनारस के अलावा मथुरा में मंदिर तोड़कर ईदगाह, अयोध्या में कुतुबमीनार व ताजमहल की मुक्ति के लिए भी मुकदमे दाखिल हैं और किये जाने की प्रक्रिया में है। अदालत ने मौके की यथास्थिति के लिए दिए गए आवेदन पर विपक्षियों को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया। अदालत ने विपक्षियों को जबाब देही के लिए 17 सितंबर और वाद विंदु निर्धारण के लिए 24 सितंबर की तिथि नियत कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed