फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apna Dal Started Prepreations Of Panchayat Election

अपना दल ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारी

Wed, 11 Mar 2015 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Wed, 11 Mar 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
Apna Dal Started Prepreations Of Panchayat Election
वाराणसी। अपना दल ने पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को पार्टी की की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता पंचायत चुनाव को चुनौती के रूप में लें। यह पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए परीक्षा की घड़ी है। पंचायत चुनाव के साथ ही विधानसभा 2017 के लिए भी अभी से मजबूत जमीन तैयार की जाए।
विज्ञापन


कृष्णा पटेल मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में आयोजित पार्टी की बौद्धिक संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पार्टी तभी मजबूत होगी जब उसकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी और समाज के विकास के लिए हर कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे। मजबूत संगठन ही
विज्ञापन


पार्टी की सफलता तय करेगा। उन्होंने प्रदेश की 120 सीटों को ए श्रेणी और 150 सीटों को बी श्रेणी में रखकर तैयारी करने और वहां एक-एक हजार सक्रिय सदस्य बनाए जाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण में खामियां हैं। उसमें संशोधन की जरूरत है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी आशंका में न रहें और जिम्मेदारी से काम करें। उनका इशारा पार्टी में मतभेद की ओर
विज्ञापन
विज्ञापन


था। कहा कि कार्यकर्ता गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ें। पार्टी को बेबस नहीं संकल्प के रूप में खड़ा करें। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं को लोगों तक पहुंचाएं। प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल मौर्य ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राजेश पटेल, महेंद्र पटेल, राधेश्याम पटेल आदि उपस्थित थे। संचालन जमाल वारसी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed