फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apna Dal Krishna Patel faction will fight alone in Uttar Pradesh

सूबे में अकेले चुनाव लड़ेगा अपना दल कृष्णा पटेल गुट

Fri, 27 Jan 2017 03:56 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Fri, 27 Jan 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
Apna Dal Krishna Patel faction will fight alone in Uttar Pradesh
कृष्णा पटेल

अपना दल कृष्णा गुट की राष्ट्रीय महासचिव पल्लवी पटेल ने कहा कि सपा से गठबंधन नहीं है। पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। टिकट वितरण के लिए कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। दो दिन के भीतर लखनऊ से प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन


पार्टी अकेले दम पर 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यहां पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज किया गया है। पार्टी नेतृत्व के पास हर विधानसभा से दो से तीन दावेदारों की सूची पहुंच गई है।

विज्ञापन

पार्टी सूत्रों की मानें अपना दल की बैठक भाजपा और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया के बीच बढ़ती दूरियां को देखते हुए पटेल वोटों को साधने की रणनीति तैयार की गई। इस काम के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर अनुप्रिया गुट के लोग अपना दल पर कृष्णा गुट के चुनाव लड़ने पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। इस सवाल पर पल्लवी पटेल ने कहा कि पार्टी अपना दल बैनर पर ही चुनाव लड़ेगी।

अनुप्रिया गुट के लोग पल्लवी को पार्टी में दखल नहीं देने पर कृष्णा पटेल से समझौते को तैयार हैं। मां बेटी मिलकर चुनाव लड़ेंगी तो पूर्वांचल की कई सीटों पर दूसरी बड़ी पार्टियों का चुनावी गणित बिगाड़ सकती हैं।

 

नाराज कार्यकर्ताओं को अनुप्रिया ने समझाया

Apna Dal Krishna Patel faction will fight alone in Uttar Pradesh
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala

रोहनिया सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र नारायण औढ़े के नाम की घोषणा के बाद अपना दल (अनुप्रिया गुट) के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। आक्रोश को कम करने के लिए बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल वाराणसी आई थी। मीडिया के पूछने पर कहा पार्टी फोरम पर अपनी बात रखूंगी।

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में एक पदाधिकारी के घर बैठक कर कार्यकर्ताओं को समझाया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से इस संबंध में वार्ता होने तक विरोध न करें। दो दिन में प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं।

रोहनिया सीट अपना दल (अनुप्रिया पटेल) को भाजपा के गठबंधन में मिलनी थी। बावजूद इसके एकतरफा घोषणा से पार्टी के कार्यकर्ता इतने नाराज हैं कि वे पदाधिकारियों को अकेले चुनाव लड़ने की सलाह दे रहे हैं। गठबंधन पर सीट बंटवारे क तस्वीर साफ नहीं होने के चलते पार्टी अब तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पाई है।

एक ओर अपना दल अनुप्रिया गुट में भाजपा से गठबंधन को लेकर घमासान मचा है तो दूसरी ओर सेवापुरी के कार्यकर्ता कुर्मी जाति की उपजातियों में उलझा है। यहां कुर्मी जाति में अथरिया उपजाति के लोग अधिक हैं जबकि जायसवार उपजाति कम हैं। यहां से टिकट के दो दावेदारों में एक दावेदार जायसवार उपजाति के हैं, जबकि दूसरे दावेदार अथरिया उपजाति के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed